जौनपुर। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी गठबंधन में बड़े भाई की भूमिका निभायेगी। पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़कर भाजपा सरकार को उखाड़ फेकने का कार्य इण्डिया गठबंधन करेगी। 20 दिसम्बर से हमारे नेतृत्व में सहारनपुर जनपद से यूपी जोड़ो पद यात्रा की शुरू होने जा रही है। जिसका समापन लखनऊ में होगा। श्री राय रविवार को शिवापार गांव में किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेश सिंह डब्बू के घर पर नव विवाहित जोड़े को आर्शीवाद देने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। अजय राय ने संसद में हुए घटनाक्रम के बारे राहुल गांधी के बयानों को सही ठहराते हुए कहा कि आज बेरोगारी, मंहगाई चरम पर है जिसके कारण पढ़े लिखे बेरोगार युवाओं को यह कदम उठाना पड़ा। ये कोई आतंकवादी नही है ये हमारे देश के युवा है जिन्होने सरकार का ध्यान आकृष्ट कराने के लिए ऐसा कदम उठाया है। उन भाजपा सांसद पर भी कार्रवाई होनी चाहिए जिसने इन लड़को का पास बनाया था। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय केें दो छात्रो द्वारा की गयी आत्महत्या के पर भी सरकार को घेरते हुए कहा कि बेरोगारी के कारण इन बच्चो ने मौत को गले लगाया है।