Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

दिसंबर माह के अंतिम सप्ताह में ठंड ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। गुरुवार को दिनभर बदली छाई रही। शीतलहर के कारण ठंड का प्रकोप उफान पर है। ऐसे में कंपकपा देने वाली सर्दी के प्रकोप ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। दिन भर छाई बदली ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया। पिछले कई दिनों से सूरज की लुकाछिपी का खेल जारी है ऐसे में छाई बदली रहने व सूर्य देवता के दर्शन न होने से हाड़ कंपाऊ ठंड ने लोगो को अपना रौद्र रूप का आभास कर दिया। दिन में बदली व घना कोहरा छाया रहने के बाद शाम होते ही कोहरे की चादर ने हाईवे पर कब्ज़ा करके वाहनों की स्पीड पर ब्रेक लगा दिया। जिससे हाईवे पर वाहन रेंगते हुए दिखाई दिये व एक दूसरे की बैक लाईट व फाग लैम्प का सहारे चलते रहे। घर से निकलने वाले लोग स्वेटर जैकट पहनने के बाद भी शीत लहर के कारण सर्दी की मार से बेहाल दिखाई दिये। स्कूलों में छुट्टी होने से बच्चो को जहाँ राहत मिली जबकि रोज़मर्रा के काम करने वालो के अलावा सड़को से आम दिनों में दिखाई देने वाली भीड़ नदारत रही। सड़कों पर दो पहिया व चार पहिया वाहनो की संख्या भी रोज़ की अपेक्षा कम ही रही। बर्फीली हवाओ सर्दी से बचने के लिये लोग घरों में ही दुबके रहे और रूम हीटर ब्लोवर के अलावा घरो के अंदर भी ठंड से बचने के लिये आग को सहारा बनाये रहे।

बढ़ती ठंड में बेहाल गरीब मजलूम तबके के लिए अमर क्रांति फाउंडेशन ने भी कदम बढ़ाए हैं। सामाजिक संस्था ने ग्राम असइ का पुरवा में महिलाओं को गर्म मोज़े व दस्ताने उपलब्ध कराए। अमर क्रांति फाउंडेशन की संचालिका एवं समाजसेवी सौम्या पटेल ने 35 महिलाओं को गर्म मोज़े व दस्ताने वितरण किया। उन्होंने बताया कि ग्रामीण महिलाएं, सारे परिवार की देखभाल करती हैं। चूल्हे, चौके के साथ-साथ खेती एवं पशुपालन इत्यादि कार्यों में व्यस्त रहती हैं पर स्वयं की उचित देखभाल नहीं कर पाती हैं। जिस कारण कई तरह के रोग से ग्रस्त रहती है। इसी कारण से उन्होंने महिलाओ के विषय में सोचते हुए इस कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर अध्यापिका संगीता सचान, नीतू वर्मा एवं बेलापति देवी उपस्थित रही। लाभान्वित महिलाओं में सुधा देवी, फूलमती, इन्द्राणी, रामा देवी, ज्ञाना देवी समेत अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।

शहर के पीरनपुर मुहल्ले के रहने वाले विनोद कुमार ने शिकायतकर्ता को राजकीय शिक्षक होते हुए भूमाफिया बताया। उन्होने अपनी पीड़ा जाहिर करते हुए कहा कि मनगढ़ंत तथ्यां के आधार पर शिकायती पत्र दे रहा है। पीड़ित ने डीएम को शिकायती पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। विनोद कुमार ने बताया कि भूमि गाटा सं. 195 रकबा 0.8030 हे. अर्थात 4 बीघा 19 बिसवा 02 कसी भूमि स्थित अबुल कासिमपुर के संक्रमणीय भूमिधर व काश्तकार हैं। भूमि को दिवंगत स्वामी चंदिकादास चेला रामशरनदास निवासी अयोध्या कुटी ने अपने जीवनकाल में 23 नवंबर 1966 को भूमि गाटा संख्या 195 का बैनामा पार्वती देवी पत्नी शिवदत्त शुक्ला निवासी मोहल्ला पीरनपुर के हक में किया था। जिसका नामांतरण आदेश खतौनी फसली सन 1376 लगायत 1378 फसली की खाता सं. 4 पर अंकित है। जो उनकी आजी रही है। उनके मृत्यु के पश्चात उक्त भूमि वरासतन उनके पिता कमला प्रसाद पुत्र शिवदत्त शुक्ला के नाम वरासतन अंकित हुई। जिस पर उनको कब्जा दखल व स्वामित्व है। सह खातेदार विनोद ने अपने अंश 1/3 भाग से केसीसी ऋण लिया है। जो खतौनी में दर्ज है। बताया कि शिकायतकर्ता धीरेंद्र सिंह ने 19 मार्च 2023 को श्यामदास चेला चंद्रिकादास से पंजीकृत वसीयत तहरीर कराया। उसी के आधार पर मिथ्या व मनगढ़ंत तथ्यों के आधार पर उनको परेशान करने की नियत से शिकायती प्रार्थना पत्र देता रहता है। बताया कि धीरेंद्र सिंह राजकीय शिक्षक है। शिक्षा विभाग से सांठगांठ करके यदा कदा ही शिक्षण कार्य के लिए विद्यालय जाता है। यह बहुत बड़ा भूफिया भी है। ऐसी स्थिति में धीरेंद्र सिंह की जांच कराकर न्यायोचित कार्रवाई किया जाना आवश्यक है। मांग किया कि उनकी भूमि सुरक्षित करते हुए धीरेंद्र सिंह के विरूद्ध उचित कार्रवाई की जाए। 

लोकसभा चुनाव के नजदीक आते ही राजनीतिकों ने राजनीतिक बिसात की गोटे बिछानी शुरू कर दी है। इस बिसात में लोकसभा से इतर नये सिरे से विधानसभा की जमीन भी तैयार करने की कवायद शुरू हो गई है। जन्मदिन के बहाने गुट विशेष के मिलन समारोह की ये तस्वीर ऐसा ही कुछ बोल रही है। इस तस्वीर में एक कद्दावर नेता भी भगवामय नजर आते हैं। शायद ऐसे मौके बहुत कम ही देखने को मिलते हैं, जब कोई नामी-गिरामी हस्तियां केवल राजनीतिक लाभ और अपने विरोधियों को नीचा दिखाने के लिए किसी ऐसी शख्सियत के रंग में जाते जिससे उसका पूरा राजनीतिक उपयोग कर सकें। यह चित्र देख कर आप समझ गए होंगे कि कभी केन्द्रीय राज्यमंत्री के साथ नजर न आने वाली शख्सियत उनके रंग में ही नहीं रंगे बल्कि एक माला में पिरोकर अपने विरोधी को करारा झटका देने का प्रयास किया है। ठीक इसके विपरीत केन्द्रीय राज्यमंत्री ने भी चुनाव के दौरान मिले भितरघात का हिसाब चुकता करने की ओर इशारा कर दिया है। राजनीतिक पंडितों की मानें तो अवसर भले ही जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह के जन्मदिन का रहा है, लेकिन राजनीति के दोनों कुशल खिलाड़ियों ने शतरंजी बिसात के मोहरे चलने में कोई संकोच नहीं किया। इनका कहना है कि लोकसभा चुनाव की आड़ में खागा और हुसेनगंज विधानसभाओं की जमीन तैयार करने की कवायद भी शुरू कर दी गई है। लोगों का मानना है कि नगर पंचायत चुनाव में भी एक कद्दावर भाजपाई ने अपनी ही पार्टी प्रत्याशियों की गुपचुप तरीके से मुखालफत की थी उसका भी हिसाब बराबर करने की योजना बनाई गई है। अगर राजनीतिक पंडितों का यह आगणन आने वाले समय में सही साबित होता है तो जनपद की भाजपाई राजनीति में भूचाल आने से कोई भी रोक नहीं सकता है।

उद्योग व्यापार मंडल (पंजीकृत) ने गुरुवार को जिले की सांसद/केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति से मुलाकात करके व्यापारिक समस्याओं को रखा। कहा कि दीदी, आपसे बड़ी उम्मीद है। प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश दुबे के नेतृत्व में साध्वी निरंजन ज्योति से मुखातिब हुए व्यापारियों ने अपनी बात रखी। जिसमें जिले में अतिक्रमण एवं यातायात की परेशानी को भी मजबूती से पेश किया।कहा कि व्यापार का रास्ता, अतिक्रमण रोक रहा है। जिसकी वजह से व्यापारियों को व्यापार करने में अत्यंत समस्याओ का सामना करना पड़ रहा है। संगठन ने उपरोक्त समस्या के निराकरण हेतु सम्बंधित अधिकारियों एवं व्यापर मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर समस्या का तुरंत निस्तारण की मांग की। इस अवसर में जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय मोदनवाल, वितरक संघ अध्यक्ष प्रकाश सिंह, नगर अध्यक्ष राम बाबू गुप्ता, जिला महामंत्री सरदार वरिंदर सिंह, जिला युवा उपाध्यक्ष सरदार गुरमीत सिंह, नगर महामंत्री मुन्ना सिंह, मोहम्मद अकरम, नगर कोषाध्यक्ष सुशील अवस्थी, निजाम, राजकुमार मिश्रा, मोहम्मद आरिफ, विवेक श्रीवास्तव, अरविंद आर्या, बद्री विशाल गुप्ता भी उपस्थित रहे।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.