आल इन्डिया कौमी एकता तनजीम के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केन्द्रीय मन्त्री तारिक अनवर का जन्मदिन मंगलवार को मनाया गया। जिसमें नफरत छोड़ो-भारत जोड़ो का पैगाम दिया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष औसाफ अहमद के निवास में केक काटकर उल्लास मनाया गया। बताया कि तन्तीम, कांग्रेस की एक शाखा है। तारिक अनवर ने सामाजिक समरसता का पैगाम दिया। जन्मदिन को राष्ट्रीय समानता दिवस के रुप में मनाया गया। संचालन पन्डित राम नरेश महाराज ने किया। इस मौके पर एडवोकेट मिस्बाहल हक, आनन्द गौतम, शमशाद अन्सारी, रणचन्द्र आरसी, सरीखान, राशिद खान, अजय कुमार बच्चा भी मौजूद रहे।