उत्तरप्रदेश राज्य के फतेहपुर जिले केएक श्रोता ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया की मनरेगा मज़दूर संघ ने यात्रा निकालकर कानून में मिले अधिकार दिए जाने की मांग किया। यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पटेल नगर पहुंची जहां नुक्कड़ सभा कर मनरेगा मज़दूरों ने मांगे अधिकार, यात्रा निकालकर किया जागरूक वही लाल बहादुर को बनाया गया प्रदेश संगठन मंत्री मनरेगा संघ की यात्रा प्रदेश अध्यक्ष अज़ीम उद्दीन के नेतृत्व में संत कबीर नगर स्थित कैम्प कार्यालय से निकली यात्रा जो बनारस, रायबरेली आदि जिले से होती हुई गुरुवार को जनपद पहुंची। जहां संगठन के कार्यकर्ताओ ने प्रदेश संगठन मंत्री लाल बहादुर निषाद व जिलाध्यक्ष सुमन सिंह के नेतृत्व में अवंतीबाई चौराहे स्थित कार्यालय में यात्रा का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान संगठन के सदस्यों ने मनरेगा कानून के प्रावधानों को लागू करने के लिये शहर के भ्रमण कर जागरूकता अभियान कलाकार लोगों को जागरूक किया। प्रदेश अध्यक्ष अजीम उद्दीन ने बताया कि मनरेगा कानून के प्रावधानों में श्रमिकों को 200 दिन का रोजगार व प्रतिदिन चार सौ रुपया पारिश्रमिक दिए जाने की मांग की जा रही है। साथ ही रोजगार न मिलने की दशा में चार हज़ार रुपया मानदेय दिए जाने की मांग है। बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अंबिका प्रसाद श्रमिक के निर्देश पर पांच जनवरी से प्रदेश व्यापी जागरूकता यात्रा संत कबीरनगर स्थित कैम्प कार्यालय से निकाली गई है। यात्रा गोरखपुर, वाराणासी, रायबरेली आदि जनपदों से होते हुए जनपद पहुंची। यहां से कौशाम्बी व प्रयागराज जायेगी एवं एक फरवरी को राजधानी लखनऊ पहंुचेगी। जहां दो फरवरी को ईको गार्डेन में स्थापना दिवस मनाने के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र प्रेषित किया जाएगा। इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव रेवती रमण, प्रदेश महासचिव गजानांद, अयोध्या मंडल प्रभारी राजेश आदि रहे।