फतेहपुर। हसवा विकास खंड क्षेत्र के अन्तर्गत थरियावं कृषि विज्ञान केंद्र एवं शहर में किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जहाँ किसान मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि कानपुर कुलपति चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के डॉ आनंद कुमार सिंह ने फीता काटकर किया गया तत्पश्चात मेले में 20 तकनीकी आधारित लगाई गई प्रदर्शनी के विभिन्न स्तरों का अवलोकन किया। उन्होंने बड़ी रुचि से प्रदर्शनी में लगाई गई सामग्रियों के बारे में जानकारी लिया। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्जवलन करके मेले का शुभारंभ किया। केंद्र प्रभारी अधिकारी डा. साधना वैश ने केंद्र की विभिन्न उपलब्धियांे पर विस्तार से किसानों को जानकारी दिया। निदेशक प्रसार डा. आरके यादव ने संतुलित खेती पर चर्चा करते हुए किसानों को बताया कि मृदा में जैव कार्बन की मात्रा बहुत कम हो चुकी है। इसको सुधारना अति आवश्यक है। निदेशक शोध डा. पीके सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा निर्गत सब्जी की प्रजातियों के संरक्षित खेती द्वारा प्याज शिमला मिर्च आदि की खेती कर अधिक लाभ कमाया जा सकता है। यह भी बताया कि विश्वविद्यालय जनपद की कृषि प्रस्तुति के अनुसार नवीन प्रजातियां निकल रहा है। निदेशक बी एवं प्रक्षेप डा. विजय कुमार यादव ने बताया कि बीज उत्पादन एक समूह बनाकर किया जाए। जिससे बीज का स्वावलंबन आ सके। अल्ट्राटेक कृषि संकाय डा. मौर्य ने कहा कि मृदा स्वास्थ्य हेतु बाकी गोबर की खाद हरी खाद आदि का उपयोग करते हुए सुरक्षित एवं स्वस्थ्य उत्पादन लिया जा सकता है। मुख्य अतिथि डा. आनंद कुमार सिंह ने किसानों को बताया कि जिले की कृषि परिस्थिति ऐसी है कि जिसमे विभिन्न फसल प्राणली अपनाई जा सकती है। जनपद में धान एवं गेंहू की अधिक उत्पादन लेने से निरंतर मृदा सवस्थ्य में गिरावट आ रही है। मृदा उर्वता के साथ मानव स्वास्थ्य भी सुरक्षित रहे। मेला में अधिक सख्या में उपस्थित महिलाओं से उन्होने कहा कि पोशक रसोई बागवानी तैयार करें। नियमित भोजन में शामिल करें। मृदा स्वास्थ्य एवं टिकाऊ खेती पर विशेष चर्चा किया। किसानों से कहा कि खेती में विज्ञान शामिल करते हुए आय्ा परक खेती करें। निरंतर वैज्ञानिकों से सम्पर्क रखें। अंत में कृषी विज्ञान केन्द्र पर स्थापित इकाइयो, सीड हब, क्राप कैफेटेरिया, प्रक्षेत्र का भ्रमण किया। मेला का संचालन डा. जितेन्द्र सिंह, डा. संजय पाण्डेय ने किया। मेला के सफल आयोजन में केन्द्र के विवेक दुबे, घनश्याम, वसीम खान, शैलेंद्र बाजपाई उपस्थित रहे।