चिंल्ड्रेन पब्लिक स्कूल में हमारी संस्क्रति हमारी पहचान कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने किया सास्कृतिक कार्यक्रम DIOS ने दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश पर्व हमारी संस्कृति हमारी पहचान संस्कृति उत्सव 2023-24 के अंतर्गत लोक संस्कृति, लोक गायन, लोक परंपरा के संवर्धन के लिए संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय की ओर से जनपद के तहसील स्तर के प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया था जिसके तहत तहसील स्तर से चयनित प्रतिभागियों की जनपद स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन जनपद के चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल के सभागार में किया गया। संस्कृति उत्सव का शुभारंभ सरस्वती प्रतिमा का अनावरण एवं दीप प्रज्वलन कर श्री शिव पूजन द्विवेदी, जिला विद्यालय निरीक्षक, फतेहपुर एवं उत्तर प्रदेश संस्कृति मंत्रालय से चयनित संस्कृति उत्सव फतेहपुर जनपद के संयोजक श्री शैलेंद्र मधुर राजकीय इंटर कॉलेज फतेहपुर के प्रधानाचार्य रमा कांत सिंह तथा प्रबंधक, चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल प्राची श्रीवास्तव ने किया। जिला विद्यालय निरीक्षक शिव पूजन द्विवेदी जी ने कहा कि सरकार ने हमारी भारतीय संस्कृति को जीवंत करने का काम किया है। संस्कृति मंत्रालय उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चयनित संस्कृति महोत्सव के संयोजक श्री शैलेंद्र मधुर ने कहा कि लोक संस्कृति लोक गायन तथा लोक कला को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार का यह कदम लोक संस्कृति लोक कलाकारों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रधानाचार्य रमाकांत सिंह ने कहा कि महोत्सव से हमारी संस्कृति को बल मिला है। जनपद स्तर पर चयनित प्रतिभागियों द्वारा मण्डल स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया जाएगा। चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल की प्रबंधक प्राची श्रीवास्तव जी ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत और अभिनंदन किया। उक्त संस्कृति पर्व में तहसील स्तर से चयनित सभी प्रतिभागी लोक कलाकार तथा जनपद के विद्यालय के लोक कलाकारों ने अपनी अपनी प्रस्तुतियों से आये हुये दर्शकों को अहह्लादित किया। उक्त संस्कृति पर्व में लोक कलाकारों द्वारा लोकगायन, वाद्य यन्त्र, एकल नृत्य, सामूहिक नृत्य की विभिन्न विधाओ की मनमोहक प्रस्तुति की। कार्यक्रम का संचालन चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल की अध्यापिकाओ ने किया। संस्कृति पर्व में फतेहपुर के जनपद एवं तहसील स्तर के प्रशासनिक अधिकारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति सम्मिलित रहे।