ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निष्ठरण न होने पर DM ने जारी किया फरमान विशेष जनता दर्शन का आयोजन कर समस्याओं का होगा निदान जिलाधिकारी महोदया सी. इंदुमती ने बताया कि प्रायः देखा जा रहा है कि आमजन की शिकायतों के त्वरित निस्तारण न होने के कारण आमजन को दूरस्थ ग्रामों से मेरे(जिलाधिकारी) समक्ष कलेक्ट्रेट आना पड़ता है। वर्तमान समय शीतलहर के कारण आमजन को मुख्यालय आने में विभिन्न प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। शीतलहर के दृष्टिगत आमजन के शिकायती प्रार्थना पत्रों के त्वरित निस्तारण हेतु मेरे(जिलाधिकारी) द्वारा तहसीलों में समय 10.30 बजे पूर्वान्ह से 02.00 बजे अपरान्ह तक *"विशेष जनता दर्शन का आयोजन"* किया जा रहा है, जिसमें आमजन की समस्याओं की सुनवाई करते हुये त्वरित निस्तारण किया जायेगा। विशेष जनता दर्शन कार्यक्रम तहसील बिन्दकी में 09.01.2024 को 10.30 बजे पूर्वान्ह से 02.00 बजे अपरान्ह तक, तहसील खागा में 11.01.2024 को 10.30 बजे पूर्वान्ह से 02.00 बजे अपरान्ह तक एवं तहसील सदर में 16.01.2024 को 10.30 बजे पूर्वान्ह से 02.00 बजे अपरान्ह तक। वंही जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद स्तरीय अधिकारियों से अपेक्षा की जाती है कि *"विशेष जनता दर्शन में"* नियत तिथि एवं समय पर उपस्थिति होना सुनिश्चित करें, जिससे आम जनमानस को शीतऋतु में दूरस्थ ग्रामों से मुख्यालय न आना पड़े।