बढ़ती ठंड में बेहाल गरीब मजलूम तबके के लिए अमर क्रांति फाउंडेशन ने भी कदम बढ़ाए हैं। सामाजिक संस्था ने ग्राम असइ का पुरवा में महिलाओं को गर्म मोज़े व दस्ताने उपलब्ध कराए। अमर क्रांति फाउंडेशन की संचालिका एवं समाजसेवी सौम्या पटेल ने 35 महिलाओं को गर्म मोज़े व दस्ताने वितरण किया। उन्होंने बताया कि ग्रामीण महिलाएं, सारे परिवार की देखभाल करती हैं। चूल्हे, चौके के साथ-साथ खेती एवं पशुपालन इत्यादि कार्यों में व्यस्त रहती हैं पर स्वयं की उचित देखभाल नहीं कर पाती हैं। जिस कारण कई तरह के रोग से ग्रस्त रहती है। इसी कारण से उन्होंने महिलाओ के विषय में सोचते हुए इस कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर अध्यापिका संगीता सचान, नीतू वर्मा एवं बेलापति देवी उपस्थित रही। लाभान्वित महिलाओं में सुधा देवी, फूलमती, इन्द्राणी, रामा देवी, ज्ञाना देवी समेत अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।