उद्योग व्यापार मंडल (पंजीकृत) ने गुरुवार को जिले की सांसद/केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति से मुलाकात करके व्यापारिक समस्याओं को रखा। कहा कि दीदी, आपसे बड़ी उम्मीद है। प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश दुबे के नेतृत्व में साध्वी निरंजन ज्योति से मुखातिब हुए व्यापारियों ने अपनी बात रखी। जिसमें जिले में अतिक्रमण एवं यातायात की परेशानी को भी मजबूती से पेश किया।कहा कि व्यापार का रास्ता, अतिक्रमण रोक रहा है। जिसकी वजह से व्यापारियों को व्यापार करने में अत्यंत समस्याओ का सामना करना पड़ रहा है। संगठन ने उपरोक्त समस्या के निराकरण हेतु सम्बंधित अधिकारियों एवं व्यापर मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर समस्या का तुरंत निस्तारण की मांग की। इस अवसर में जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय मोदनवाल, वितरक संघ अध्यक्ष प्रकाश सिंह, नगर अध्यक्ष राम बाबू गुप्ता, जिला महामंत्री सरदार वरिंदर सिंह, जिला युवा उपाध्यक्ष सरदार गुरमीत सिंह, नगर महामंत्री मुन्ना सिंह, मोहम्मद अकरम, नगर कोषाध्यक्ष सुशील अवस्थी, निजाम, राजकुमार मिश्रा, मोहम्मद आरिफ, विवेक श्रीवास्तव, अरविंद आर्या, बद्री विशाल गुप्ता भी उपस्थित रहे।