फास्ट-फूड को त्याग मोटे अनाज को अपनाने पर दिया गया जोर.. युपी फतेहपुर विजयीपुर- क्षेत्र के एकडला गांव में सोमवार पर्यावरण संरक्षण गोष्ठी एवं मोटे अनाज की कार्यशाला आयोजित की गई जिसमें फास्ट फूड को छोड़ मोटे अनाज का सेवन करने व पर्यावरण को बचाने पर जोर दिया गया एवं शपथ ली गई         सोमवार दोपहर एकडला गांव में  पर्यावरण संरक्षण गोष्टी और पुरातन खाद्ध मोटे अनाज की कार्यशाला पर्यावरण विद जयकांत सिंह के घर में आयोजित की गई जिसमें इस समय फैल रही नई-नई बीमारियों को लेकर फास्ट फूड जैसे चाऊमीन बर्गर मोमोज इटली डोसा आदि को त्यागने और ज्यादा से ज्यादा मोटे अनाज के उपयोग व उनकी पौष्टिकता पर विस्तृत  चर्चा की गई जिसके बाद पॉलिथीन के प्रयोग को पर्यावरण के लिए अत्यधिक नुकसानदायक बताया गया। पानी बचाओ  पर भी चर्चा की गयी। गोष्ठी के समापन के पश्चात डॉल्फिन दर्शन केंद्र, पंचदेव मंदिर, महावीर मंदिर, संकठा मंदिर का भ्रमण किया गया। अंत में मां कालिंदी के किनारे से सूर्यास्त का मनभावन नजारा लिया गया। गोष्ठी में प्रमुख रूप से विभाग पर्यावरण प्रमुख सौजन्य त्रिपाठी, जिला कार्यवाह राम अभिलाष बौद्धिक प्रमुख शिवेश त्रिपाठी जुगेश, दिनेश, भानु सिंह, देवेन्द्र सिंह, अतुल अवस्थी अमित त्रिवेदी शारदेंदु आदि उपस्थित रहे।