मार्गों का विधायक ने किया उद्धघाटन सदर विधायक ने बताया कि अपनी निधि से चांदमारी, चित्रांशनगर व तांबेश्वर नगर में लगभग पचास लाख की लागत से चार मार्गों (लंबाई 700 मीटर) का निर्माण कराया था। निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद विधायक मार्गों का उद्घाटन करने पहुंचे। जहां क्षेत्रीय सभासदों के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों ने सर्वप्रथम विधायक का माला पहनाकर स्वागत किया तत्पश्चात उन्होने मार्गों का उद्घाटन कर जनता को समर्पित कर दिया। विधायक ने कहा कि वह शहर के सभी बदहाल मार्गों की सूरत बदलने में लगे हैं। जो भी विकास कार्य वह अपनी निधि से करा सकते हैं वह आगे भी कराएंगे। शहरवासियों की अन्य समस्याओं को विधानसभा में भी उठाने का काम करेंगे। इस मौके पर पूर्व प्रधान पुत्तन लोधी, राम लोधी, हरिओम शुक्ला, सनी लोधी, मनोज लोधी प्रधान, राजेश गुप्ता, सोनू शुक्ला, सुजीत सिंह, मलिक, राजेंद्र यादव, सुशील शुक्ला आदि रहे