फतेहपुर, । यीशु मसीह के जन्मदिन पर मनाए जाने वाले क्रिसमस से पूर्व छुट्टियां होने के चलते विभिन्न विद्यालयों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने सेंटा क्लाज बनकर मौज मस्ती की। अमर मानसिंह पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम का आरंभ साकेत मानसिंह ने फीता काटकर किया। बच्चों द्वारा लगाए जाने वाले खाद्य पदार्थों के स्टालों का अवलोकन कर उनका स्वाद भी चखा। प्रधानाचार्य अनीता गुप्ता ने उत्साहवर्धन किया। इम्मानुएल मिशन स्कूल के बच्चों नेसेंटा तथा फेयरी बनकर सभी का मन मोह लिया। स्टाफ द्वारा यीशू के जन्मदिन को दर्शाने वाली झांकियां बनाई। सेन्टा क्लाज ने सभी बच्चों को मिठाई व टाफियों का वितरण कर सभी को बधाई दी। इसी प्रकार चौडगरा स्थित सेंट मेरिज बाल भारती विद्यालय में भी क्रिसमस पर्व पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सांस्कृतिक कार्यक्रम से की गई। साथ ही बच्चों को मोबाइल फोन पर चलने वाले फेसबुक व गूगल से दूरी बनाने को प्रेरित किया गया। इस मौके पर विजयलाल, ओसीन, जोसेफ फिलिप, फेन्नी जोसेफ, बिंदाप्रसाद गुप्ता, कैलाश नारायण शुक्ला, अरविंद सिंह, हर्षित बाजपेई, आराधना सिंह नम्रता सिंह, पुष्पा गुप्ता आदि मौजूद रहे।