व्यापारियों की समस्याओं के निस्तारण की उठाई मांग फतेहपुर। जिला उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश दुबे के नेतृत्व में जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन प्रेषित किया गया जिसमें जिले में अतिक्रमण एवं यातायात समस्याओ की वजह से व्यापारियों को व्यापार करने में अत्यंत समस्याओ का सामना करना पड़ रहा है, उपरोक्त समस्या के निराकरण हेतु सम्बंधित अधिकारियो एवं व्यापरमंडल के पदाधिकारियो के साथ बैठक कर समस्या का तुरंत निस्तारण करवाये जाने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालो में जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय मोदनवाल, नगर महामंत्री सरदार वरिंदर सिंह, मुन्ना सिंह, मो अकरम, जिला वितरक संघ अध्यक्ष प्रकाश सिंह, कोषाध्यक्ष विवेक श्रीवास्तव, जिला संघटन मंत्री राज कुमार मिश्रा, नगर कोषाध्यक्ष सुशील अवस्थी, संरक्षक रजोल शुक्ला, जिला युवा उपाध्यक्ष गुरमीत सिंह, युवा नगर अध्यक्ष शांतनु वर्मा, युवा जिला महामंत्री हर्षित गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष अरविंद आर्या अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।