उत्तरप्रदेश राज्य के फतेहपुर जिले के एक श्रोता ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया की विद्यालय से वापस कमरे जा रहे शिक्षक को रास्ते में रोककर बोलेरो सवारों ने मार पीट की। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी भाग गए। शिक्षक ने विद्यालय की अनुदेशक पर साजिश के तहत हमला करवाने का आरोप लगाया हैं। पुलिस ने दो नामजद समेत 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की हैं। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के ग्राम महरहा निवासी राम प्यारे असोथर थाना क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय कठौता में नियुक्ति हैं। बुधवार को शिक्षण कार्य समाप्त होने के बाद वह विद्यालय से अपने कमरे जा रहा था। रास्ते में बोलेरो सवार विकास सिंह अपने 9 अज्ञात साथियों के साथ गाडी से उतर कर उसे रोक लिया। आरोपी गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। शिक्षक ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। शिक्षक ने बताया कि कुछ दिन पहले विद्यालय की अनुदेशक श्रीमती शरद लता देवी से विद्यालय आने जाने को लेकर कहा सुनी हुई थी। अनुदेशक ने गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। आरोप लगाया कि अनुदेशक ने उनपर हमला करवाया हैं। थानाध्यक्ष ने बताया की रिपोर्ट दर्ज की गई हैं।