फतेहपुर अतिरिक्त दहेज़ की मांग पूरी न होने पर ससुरालियो ने नव विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। महिला ने मायके आकर मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने पति समेत चार ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की हैं। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मवईया निवासी शिया देवी ने बताया की उसकी शादी 15 फरवरी 2023 को कानपुर के अमौरा निवासी अंकित सिंह से हुई थी। शादी के बाद से ही पति, ससुर धर्मेन्द्र सिंह, सास सुंदरिया नन्द गोलू देवी अतिरिक्त दहेज़ में बुलेट बाइक और सोने की चेन मांग करते थे। मांग पुरी न होने पर मारपीट कर प्रताड़ित करते थे। 7 दिसम्बर को ससुरालीजनों ने मांग पुरी न होने पर मारपीट कर घर से उसे निकाल दिया और बिना मांग पुरी किए घर आने पर जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष आंनद पाल सिंह ने बताया की मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई हैं। जाँच कर कार्रवाई की जाएगी।