देवरिया ।असम में चल रहे भारत जोड़ो न्याय यात्रा में राहुल गांधी के साथ दुर्व्यवहार यात्रा में व्यवधान उत्पन्न करने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष रामजी गिरि के नेतृत्व में नगर के सुबाष चौक पर प्रदर्शन किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष रामजी गिरि ने कहा कि सनातन धर्म संस्कृति की रक्षा का दम भरने वाले भाजपा सरकार देश के विपक्ष के नेता राहुल गांधी को मंदिर में पूजा अर्चना करने से रोक कर लोकतंत्र की हत्या कर रहे है। यात्रा की सफलता से घबराकर असम के मुख्यमंत्री के इशारे पर यात्रा के दौरान राहुल गांधी से दुर्व्यवहार, कराया जा रहा है।कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता अपने नेता राहुल गांधी के साथ इस समय खड़ा होकर संविधान की रक्षा करेगा।भाजपा अपने कमजोर हो रहे जनाधार से घबरा गई है। कांग्रेसी भाजपा के बुरे मंसूबे को सफल नही होने देंगे ।लोगों के न्याय दिलाने को लेकर चलाए जा रहे इस यात्रा को भाजपा सरकार रोकने का प्रयास कर रही है। देश की जनता इस अत्याचार को देख रही है।इसका जबाब जनता आने वाले समय में जरूर देगी।प्रदर्शन करने वालों में बिस्मिल्लाह मुन्ना लारी, आनन्द श्रीवास्तव सोनू,आनंददेव गिरि चुन्नु, जयदीप त्रिपाठी, गोविंद मिश्र, सत्यम पांडेय,ऋषिकेश मिश्र, आलोक त्रिपाठी राजन,मार्कण्डेय मिश्र, प्रेमलाल भारती, सत्यप्रकाश मणि,सुहैल अंसारी,जयप्रकाश पाल,जयप्रकाश यादव, अंकुर भारती, मनोज मणि,हर्षित सिंह, बद्रीनारायण दूबे,सुबाष राय सैंथवार,उत्तेज मिश्र,आशीष प्रताप शुक्ल,अभय शुक्ल,जवाहरलाल ,जनार्दन कुशवाहा, पन्नालाल पाठक,राहुल मिश्र, धर्मेन्द्र कुमार पांडेय,सच्चिदानंद मिश्र दीपक कुमार पटवा , राजेश मणि तिवारी, अभिषेक वर्मा , दीपक पाण्डेय, विराट यादव, देवेन्द्र तिवारी, संदीप यादव, रविन्द्र मल्ल, आनन्द शंकर, आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।