देवरिया। जिले के लार थाना क्षेत्र का रोपनछपरा गांव कई मामलों में विख्यात है। क्षेत्र के प्रगतिशील किसान त्रिभुवन प्रताप सिंह इसी गांव के है। पूर्व एमएलसी और वरिष्ठ अधिवक्ता स्वर्गीय रामसुंदर दास इसी गांव के थे। जिले के कई बड़े उद्यमी इसी गांव के मूल निवासी हैं। सामाजिक, आर्थिक, धार्मिक और शैक्षिक क्षेत्र में इस गांव ने काफी नाम कमाया है। इसी गांव के स्वर्गीय ठाकुर भद्रसेन सिंह जी थे। स्वर्गीय भद्रसेन सिंह ने जो शिक्षा की ज्योति जलाई उसे आगे दीप्तमान बनाने में उनके दोनों पुत्र प्रोफेसर ध्रुवसेन सिंह और डाक्टर चंद्रसेन सिंह अनवरत प्रयास करते हैं । प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष मनीष कुमार सिंह बताते हैं कि हर वर्ष 20 जनवरी को गुरुजी के पुण्यतिथि पर किसी वीवीआईपी का आगमन होता है। जिनके हाथों प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाता है। शिक्षा के क्षेत्र में स्वर्गीय भद्रसेन सिंह (गुरुजी) के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। इस वर्ष गोरखपुर विश्व विद्यालय की कुलपति डॉ पूनम टंडन समारोह की मुख्य अतिथि होंगी। मोबाइल वाणी टीम ने लार विकास खण्ड के रोपन छपरा गांव का दौरा किया। जहां ठाकुर भद्रसेन सिंह की पुण्यतिथि पर वाद विवाद प्रतियोगिता एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्रजेन्द्र एवं विनोद कुमार सिंह द्वारा माँ सरस्वती के मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर एवं ठाकुर भदसेन सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि के बाद कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया। वाद- विवाद प्रतियोगिता का विषय ईवीएम से ही निष्पक्ष चुनाव संभव है विषय पर डिवेट हुआ। जिसमें वाराणसी, बलिया, कुशीनगर एवं देवरिया सहित कई जिलों के करीब 15 प्रतिभागियों ने बड़े ही प्रभावी ढंग से अपनी बात रखी। वही विज्ञान प्रदर्शनी में कुल 26 छात्रो द्वारा कुल 16 वैज्ञानिक माडल प्रस्तुत किया गया। जिसमे वाद विबाद में प्रथम स्थान पर स्वामी देवानंद इण्टरमीडिएट कॉलेज मठ लार की कुमारी साक्षी एवं अन्नू शर्मा, द्वितीय स्थान पर रोपन छपरा स्कूल की कुमारी काजल व मनीषा शर्मा एवं तृतीय स्थान पर मिष्ठी मिश्रा एवं रुद्वांश शर्मा की टीम रही। भोजपुरी में ज्योति साहनी (जूनियर हाइस्कूल रोपन छपरा व विशेष व उत्कृष्ट पुरस्कार काजल मिश्रा (गौतम इण्टर कालेज पिपरा रामधर, देवरिया) को मिला। सबसे कम उम्र के वक्ता के रूप में किशन सिंह ने विषय पर अपनी तार्किक प्रस्तुति कर सबको चौका दिया। वही विज्ञान प्रदर्शनी में वीरू यादव ओ के एम इन्टर कॉलेज लार, सिद्धार्थ चौहान अनंजनेय पब्लिक, ओके एम इण्टर कॉलेज के दिलीप यादव, रमावती धर्मनाथ इण्टर कॉलेज के आकृति पाण्डेय, साक्षी साहनी, गोल्डी पाण्डेय, स्वप्निल, रंजन साहनी, अक्षित साहनी को सम्मानित किया जाएगा। उक्त सभी विजेताओं को पंडित दीन दयाल उपाध्याय विश्व विद्यालय की कुलपति डॉ पूनम टण्डन द्वारा सम्मानित किया जाएगा। वही इस अवसर पर स्वास्थ शिविर का आयोजन कर मरीजो का निःशुल्क उपचार किया गया। मोतियाबिन्द वाले मरीजों के निःशुल्क ऑपरेशन कराने हेतु उनका रजिस्ट्रेशन भी किया गया। कार्यक्रम के आयोजक प्रोफेसर ध्रुवसेन सिंह व डॉ चंद्रसेन सिंह ने सभी का आभार प्रगट किया।