भाटपार रानी देवरिया। भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा संगठनात्मक ढांचा को सुदृढ़ कर आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी युवाओं के बल पर परिवर्तन का खाका खींचने के लिए आधारभूत संगठन की मजबूती पर जोर दे रही है।इसी कड़ी में भारतीय युवा कांग्रेस के संगठनात्मक निर्वाचन प्रक्रिया में विधानसभा भाटपार रानी क्षेत्र के मायापुर निवासी जयप्रकाश यादव के प्रदेश महासचिव और नारायनपुर तिवारी निवासी विराट यादव के जिला उपाध्यक्ष पद निर्वाचन से युवाओं में खुशी की लहर है। युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों के चयन से कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिलेगी। जयप्रकाश यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पुर्नगठन कर बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को जोड़कर परिवर्तन का इतिहास लिखेगी। जयप्रकाश यादव और विराट यादव को विजयी होने पर केशवचन्द यादव के साथ क्षेत्र के आनन्द प्रकाश भारती, अनिल कुमार चौरसिया, जितेन्द्र यादव, सलीम अली, जावेद अख्तर, राजेश मौर्या, मुकेश यादव सहित तमाम लोगों ने शुभकामनाएं दी।