उत्तरप्रदेश राज्य के बल्लिया जिला से मनु कुमार प्रजापति ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि लैंगिक असमानता न केवल महिलाओं के विकास में बाधा डालती है, बल्कि राष्ट्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को भी प्रभावित करती है। ऐसा माना जाता है कि अगर महिलाओं को समाज में उनका उचित स्थान नहीं दिया जाता है, तो कोई भी देश पिछड़ेपन का शिकार हो सकता है। लैंगिक असमानता आज भी विश्व समाज के लिए एक चुनौती बनी हुई है।