उत्तरप्रदेश राज्य के जिला अमेठी से एम पी मिश्रा , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते है कि घरेलू हिंसा समाज केलिए एक कंलक है। कई महिलाएं घरेलु हिंसा का शिकार होती है। वह सामाजिक भेद भाव के कारण वह कानून का सहारा भी नहीं ले पाती है। घरेलु हिंसा को रोकने के लिए हमें शिक्षा पर ध्यान देना चाहिए। दहेज़ के कारण ससुराल में महिलाओं के साथ हिंसा होती है।अगर संतान नहीं हो रही है तो इसके कारण भी महिलाओं को ससुराल में प्रताड़ित किया जाता है। अगर हिंसा से मुक्ति पाना है तो शिक्षा और रोजगार पर ध्यान देना चाहिए। महिलाओं को हिंसा से बचने के लिए कानून का सहारा लेना चाहिए