केसठ।प्रखंड के कतिकनार गांव में केसठ फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के तत्वावधान में बुधवार को किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। किसान गोष्ठी की अध्यक्षता प्रगतिशील किसान अमर सिंह ने की। वही संचालन कृष्ण कुमार दुबे किया। किसान गोष्ठी में क्षेत्र के लघु किसान एवं प्रगतिशील किसानों ने भाग लिया। गोष्ठी  में  कंपनी के उद्देश्य, भारत सरकार के माध्यम से किसानों के हित में चलाई जा रही योजनाओं एवं  किसानों के विकास को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।इस दौरान विशेष फसल लगाने,पशुपालन करने,साग सब्जी उत्पादन, मशरूम उत्पादन,पपीता एवं केला की खेती करने को लेकर जानकारियां दी गई।इसके अलावा किसानों के आर्थिक स्थिति मजबूत करने को लेकर नकदी फसल लगाने एवं जैविक खेती करने के लिए चर्चा की गई। इसमें किसानों ने उत्साहित होकर अपनी रुचि दिखाई। वही कंपनी के सदस्य बनने के लिए किसानों का ऑन द स्पॉट फॉर्म भी भरा गया। इसके अलावा कंपनी से अधिक से अधिक  किसानों को जोड़ने को लेकर जागरूक करने को लेकर चर्चा की गई। मौके पर धीरज पाठक, प्रमोद सिंह, पवन कुमार, सरयू साह, आदित्य सिंह, रामायण साह , जितेंद्र सिंह ,अभय सिंह, वीरबल सिंह, मनजीत सिंह समेत अन्य किसान मौजूद थे।