सिवनी/ उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग श्री वीरेश सिंह बघेल द्वारा जानकारी दी गई की प्रमुख सचिव मध्य प्रदेश शासन सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग श्री सचिन शिन्हा द्वारा, गुरुवार 4 जनवरी 2024 को सिवनी प्रवास के दौरान, जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र वृद्ध आश्रम एवं नशा मुक्ति केंद्र का निरीक्षण किया गया श्री सिन्हा द्वारा जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र स्थित मानसिक बाधित दिव्यांगजनों की प्रशिक्षण की वर्कशॉप का निरीक्षण कर प्रशिक्षण की सामग्री एवं एम आर किट की जानकारी ली गई इसी तरह अस्थि बाधितों की वर्कशॉप का निरीक्षण कर अष्टिबाधित दिव्यांगजनों के लिए बनाए जा रहे कृत्रिम पैर एवं श्रवण बाधित दिव्यांग परीक्षण का प्रशिक्षण हेतु स्थापित केंद्र का निरीक्षण कर वृद्ध आश्रम में निवारसत् वरिष्ठ जनों से चर्चा की गई, श्री सिन्हा द्वारा जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया गया तथा नवीन भवन का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजने तथा सफाई कर्मी की व्यवस्था करने हेतु निर्देश किया गया उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण सिवनी द्वारा, श्री सिन्हा को अवगत कराया गया कि, प्रमुख सचिव महोदय द्वारा श्रम विभाग का निरीक्षण किया गया तथा कलेक्टर सिवनी से सामाजिक न्याय एवं श्रम विभाग की योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तार से चर्चा कर समीक्षा की गई