नमस्कार आदाब श्रोताओं मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है रोजगार समाचार यह नौकरी उन लोगों के लिए है जो कर्मचारी चयन आयोग से जुड़ कर सब इंस्पेक्टर के 4187 पदों पर काम करने के लिए इच्छुक हैं। वैसे उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय/विश्वविद्यालय से 10th/ 12th/ ग्रेजुएश पास किया हो इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास कोई भी डिग्री होनी चाहिए। आवेदनकर्ता की अधिकतम आयु 20 से 25 वर्ष होनी चाहिए। इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपए और एससी एसटी पूर्व सैनिकों और महिलाओं के लिए निशुल्क रखा गया है। अधिक जानकारी के लिए आवेदनकर्ता इस वेबसाइट पर जा सकते हैं। वेबसाइट है https://www.employment-news.net/2024/03/SSC-SI-Recruitment.html उम्मीवारों का चयन शारीरिक सहनशक्ति परीक्षण (पीईटी) के आधार पर किया जायगा याद रखिए इस भर्ती के लिए 04 मार्च 2024 से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 28 मार्च 2024 है।तो साथियों,अगर आपको यह जानकारी लाभदायक लगी, तो मोबाइल वाणी ऐप पर लाइक का बटन दबाये साथ ही फ़ोन पर सुनने वाले श्रोता 5 दबाकर इसे पसंद कर सकते है। नंबर 5 दबाकर यह जानकारी आप अपने दोस्तों के साथ भी बाँट सकते हैं।
नमस्कार आज शुक्रवार 15 मार्च है, मोबाइल वाणी पर आपका स्वागत है। सुनिये मध्यप्रदेश की आज की अहम खबरें। -केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल प्रति लीटर 2 रुपए सस्ता कर दिया है। शुक्रवार सुबह 6 बजे से नई कीमतें लागू हो जाएंगी। मध्यप्रदेश में भी पेट्रोल-डीजल नए रेट पर मिलेगा। -मध्यप्रदेश में पीएम श्री धार्मिक हेली सेवा और पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा लॉन्च हो गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में स्टेट हैंगर पर इसकी शुरुआत की।
दुनिया भर में हर साल 15 मार्च को उपभोक्ता के हक की आवाज़ उठाने और ग्राहको को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक बनाने के लिए "विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस" मनाया जाता है। 15 मार्च, 1983 में उपभोक्ता अधिकार दिवस मनाने की शुरूआत कंज्यूमर्स इंटरनेशनल नाम की संस्था ने की थी।आपको बता दे की हर साल विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस के लिए एक थीम बनाई जाती है कंज्यूमर्स इंटरनेशनल ने इस साल की थीम " उपभोक्ताओं के लिए निष्पक्ष और जिम्मेदार एआई "को चुना है। मोबाइल वाणी के पुरे परिवार की ओर से आप सभी को "विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस"की बहुत बहुत शुभकामनाएं।
Transcript Unavailable.
चुनावी बॉंड में ऐसा क्या है जिसकी रिपोर्ट सार्वजनिक होने से बचाने के लिए पूरी जी जान से लगी हुई है। सुप्रीम कोर्ट की डांट फटकार और कड़े रुख के बाद बैंक ने यह रिपोर्ट चुनाव आयोग को सौंप दी, अब चुनाव आयोग की बारी है कि वह इसे दी गई 15 मार्च की तारीख तक अपनी बेवसाइट पर प्रकाशित करे।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
नमस्कार आज गुरूवार 14 मार्च है, मोबाइल वाणी पर आपका स्वागत है। सुनिये मध्यप्रदेश की आज की अहम खबरें। -- लोकसभा चुनावों के लिए बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इनमें मध्यप्रदेश की बाकी बची 5 सीटों पर भी प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया है। इंदौर से शंकर लालवानी और उज्जैन से अनिल फिरोजिया को टिकट दिया गया है। छिंदवाड़ा से विवेक बंटी साहू, बालाघाट से भारती पारधी और धार से सावित्री ठाकुर को प्रत्याशी बनाया गया है। इस तरह बीजेपी ने प्रदेश में सभी सीटों से अपने उम्मीदवारों के नाम जारी कर दिए हैं। -- कमलनाथ के करीबी और चौरई से कांग्रेस के पूर्व विधायक चौधरी गंभीर सिंह ने बुधवार को बीजेपी की सदस्यता ली। भोपाल में प्रदेश भाजपा कार्यालय में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, बीजेपी की न्यू जॉइनिंग टोली के संयोजक डॉ.नरोत्तम मिश्रा, कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना ने चौधरी गंभीर सिंह के साथ आए नेताओं को बीजेपी की सदस्यता दिलाई। छिंदवाड़ा के अलावा कटनी, मुरैना के कांग्रेस नेताओं और 12 जिलों के 60 डॉक्टरों के साथ 20 फॉर्मासिस्टों ने बीजेपी का दामन थामा। दोस्तों, आप मोबाइल वाणी पर प्रस्तुत मध्य प्रदेश के इन अहम समाचारों को लेकर क्या सोचते हैं हमें ज़रूर बताएं, आप मोबाइल वाणी की ऐप अपनी राय रिकार्ड कर सकते हैं या फिर अपने फोन से तीन नंबर का बटन दबाएं। आप अपने इलाके की खबरों को भी हमसे साझा करें, हम इन खबरों को मंच जरूर देंगे।
नर्मदा के किनारों पर अलग-अलग राजवंशों की न जाने कितनी कहानियां लिखी हुई हैं। हालांकि राजवंशों से ज्यादा सभ्यता की कहानियां ज्यादा मुक्कमल दिखाई देती हैं। नर्मदा और उसकी महत्ता को बेहतर समझना हो तो हर साल होने वाली नर्मदा परिक्रमा को देख आना चाहिए। कहने को तो यह परिक्रमा धार्मिक है लेकिन उससे ज्यादा यह सामाजिक है, और प्रकृति के साथ मानव के सहअस्तिव का ज्ञान कराती है।
दोस्तों, हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे।अगर आपके पास भी है कोई मज़ेदार चुटकुला, तो रिकॉर्ड करें मोबाइल वाणी पर, फ़ोन में नंबर 3 का बटन दबाकर और जीतें आकर्षक इनाम।
