बैतूल।संयुक्त कलेक्टर एवं जिला उप निर्वाचन अधिकारी श्री मकसूद अहमद ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन 2023 के नाम निर्देशन पत्र 21 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2023 तक प्रात: 11 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक परिदत्त किए जा सकेंगे। नाम निर्देशन पत्रों की समीक्षा 31 अक्टूबर 2023 मंगलवार को संबंधित विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा की जाएगी। समीक्षा उपरांत नाम निर्देशन वापसी 2 नवंबर गुरूवार 2023 को 3 बजे तक कर सकेेेंगे। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 129, मुलताई विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 129 मुलताई के लिए नाम निर्देशन पत्र कक्ष क्रमांक 7 न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मुलताई में रिटर्निंग ऑफिसर श्रीमती तृप्ति पटेरिया अथवा सहायक रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती अनामिका सिंह को प्रस्तुत किए जा सकेंगे। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 130, आमला विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 130 आमला के लिए नाम निर्देशन पत्र रिटर्निंग अधिकारी श्री शैलेन्द्र बड़ोनिया को या सहायक रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती पूनम साहू को कक्ष क्रमांक 1 न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बैतूल में परिदत्त किए जा सकेंगे। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 131, बैतूल विधानसक्षा क्षेत्र क्रमांक 131 बैतूल निर्वाचन क्षेत्र के नाम निर्देशन पत्र कलेक्टर कोर्ट कक्ष बैतूल में रिटर्निंग अधिकारी श्री अभिषेक चौरसिया या सहायक रिटर्निंग अधिकारी श्री अतुल श्रीवास्तव को प्रदान किए जा सकेंगे। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 132, घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 132 घोड़ाडोंगरी के लिए नाम निर्देशन पत्र कक्ष क्रमांक 01 न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शाहपुर में रिटर्निंग अधिकारी श्री राजीव कहार या सहायक रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती सुनयना ब्रम्हे को ब्रम्हे को परिदत्त किए जा सकेंगे। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 133, भैंसदेही विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 133 भैंसदेही के लिए नाम निर्देशन पत्र न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी भैंसदेही में रिटर्निंग अधिकारी श्री महेश कुमार बमन्हा या सहायक रिटर्निंग अधिकारी श्री चंद्रपाल इन्वासी को प्रदान किए जा सकेंगे।
Transcript Unavailable.
बैतूल। मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने प्रत्याशियों की पांचवी सूची 21 अक्टूबर को जारी कर दी है। इसी के साथ जिले में बैतूल विधानसभा में प्रत्याशियों के नामों को लेकर चल रही अटकलों पर भी विराम लग गया है। भाजपा बैतूल विधानसभा सीट से पूर्व सांसद-पूर्व विधायक हेमंत खण्डेलवाल पर भरोसा जताते हुए उन्हें चुनावी समर में उतरने ग्रीन सिग्रल दे दिया है।ज्ञात हो कि पिछले एक सप्ताह से भाजपा की पांचवी सूची का बेसब्री से इंतजार हो रहा था। गौरतलब है कि भाजपा ने पहली बार दो विधान सभा मुलताई और भैंसदेही में प्रत्याशी की घोषणा की और मुलताई से पूर्व विधायक चन्द्रशेखर देशमुख और भैंसदेही से पूर्व विधायक महेन्द्र सिंह चौहान पर भरोसा करते हुए प्रत्याशी बनाया। भाजपा की दूसरी सूची में घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सज्जन सिंह उईके की पत्नी एवं राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य गंगा उईके का नाम सामने आया। इसके बाद चौथी सूची में आमला की अटकलों पर विराम लगा और दोबारा संगठन एवं पार्टी ने डॉ योगेश पंडाग्रे के नाम पर मुहर लगाई। अब भाजपा की पांचवी सूची में बैतूल से पूर्व विधायक हेमंत खण्डेलवाल का नाम सामने आते ही भाजपा में आधा दर्जन चेहरों को लेकर चल रही सुर्खियां भी शांत हो गई। श्री खण्डेलवाल के नाम पर मुहर लगते ही चौक चौराहों पर पटाखे फोडक़र कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया। भाजपा के जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला सहित पदाधिकारी व सदस्यो ने बधाई दी। चुनाव को लेकर जिले में दो रोचक पहलू है विधानसभा चुनाव को लेकर बैतूल विधानसभा से जुड़े दो रोचक पहलू हमेशा चर्चा में रहते है, पहला जो बैतूल विधानसभा सीट को जीतता है चाहे वह भाजपा का प्रत्याशी हो या कांग्रेस का, प्रदेश में सरकार उसी की पार्टी की बनती है। इसके अलावा दूसरा रोचक पहलू यह भी रहा है कि जिसे लगातार दो बार पार्टी ने टिकट दी है,उसे जनता ने नकार दिया है, जबकि एक चुनाव हारने वाले प्रत्याशी के सिर दूसरी बार चुनाव लड़ने पर जीत का सेहरा बंधा है।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
बैतूल।विधानसभा चुनाव 2023 के तहत आदर्श आचार संहिता के अनुपालन में बैतूल पुलिस द्वारा अवैध रूप से निर्मित की जा रही कच्ची महुआ शराब नष्ट की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री कमला जोशी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ चौधरी के निर्देश पर आदर्श आचार संहिता के अनुपालन में पुलिस द्वारा अपराधियों की धरपकड़ की जा रही है। इसी अनुक्रम में सूचना मिलने पर अवैध शराब के काम में लिप्त अपराधियों को गिरफ्तार कर 7 हजार 200 किलोग्राम कच्ची महुआ शराब नष्ट की गई। बैतूल एवं महाराष्ट्र पुलिस की सुंयक्त कार्रवाई में भैंसदेही के अनुविभागीय अधिकारी श्री भूपेन्द्र मौर्य के निर्देशन में थाना आठनेर के ग्राम झुनकारी के जंगल में पुलिस के दो दल बनाकर घेराबंदी कर कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी आठनेर निरीक्षक श्री राजन उईके के नेतृत्व में उनि मांगीलाल ठाकरे, सउनि कमल सिंग ठाकुर, प्र.आर 434 पंकज बटके, आर.क्र.499 मनीष पटेल, मय शासकीय वाहन चालक आर.क्र.559 किशोर साहू के व सहायतार्थ महाराष्ट्र थाना मोर्शी पुलिस स्टॉफ पीआई श्रीराम लोखंडे, एपीआई प्रवीण केरूवकर व अन्य स्टाफ की टीम बनाकर जंगल पहाड़ व नालों में अवैध शराब की सर्चिंग, रेड की गई। जहां पर कुल 14 भट़्टी में शराब बन रही थी व 36 ड्रम महुआ लहान कुल 7200 किलोग्राम कीमत 7 लाख 20 हजार रूपये की नष्ट की गई, 14 भट्टी को तोड़ दिया गया। इस दौरान 46 लीटर कच्ची महुआ शराब मौके से जप्त की गई। शराब बनाने वाले दो आरोपी साहब राव पिता शेषराव बेले उम्र 32 व जितेन्द्र पिता पुन्नूजी इवनाते उम्र 35 दोनों निवासी ग्राम झुनकारी के विरूद्ध आबकारी एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई।
Aasan aur yog mein kya antar hai aur donon se ke karne se kya fayde hote hain iska vivaran Diya Gaya
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
