सीतापुर। जिले में इस वर्ष 71 लाख 93 हजार 580 पौधे लगाए जाएंगे। इसकी जिम्मेदारी 27 विभागों को दी गई है। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को तैयारी शुरू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने चेताया कि लक्ष्य हर हाल में प्राप्त करना है। इसमें लापरवाही नहीं चलेगी। वर्ष 2024-25 के पौधारोपण की तैयारी अभी से शुरू हो गई है। डीएम अनुज सिंह ने विभागवार लक्ष्य तय कर दिया है। सर्वाधिक 31 लाख 52 हजार पौधे ग्राम्य विकास विभाग को लगाना है। दूसरे नंबर पर वन विभाग है। उसे 19 लाख 39 हजार पौधे लगाए जाने हैं। छह लाख 31 हजार कृषि और तीन लाख 90 हजार पौधे उद्यान विभाग लगाएगा। स्थल चयन कर खोदे जाएंगे गड्ढेलक्ष्य के अनुसार विभागों की ओर से पौधे लगाने के लिए स्थल चयन किया जाएगा। वहां गड्ढे खोदे जाएंगे। पौधे लगाकर सुरक्षित रखने के लिए ट्री गार्ड लगाया जाएगा। जिले की 1588 ग्राम पंचायतों में 31 लाख 52 हजार पौधे लगाए जाएंगे।