सीतापुर। 12,460 शिक्षक भर्ती के तहत काउंसिलिंग में आवेदन करने वाले करीब 400 शिक्षकों के अभिलेखों में गड़बड़ी मिली है। नियुक्ति पत्र वितरण के समय हुई जांच में मामला पकड़ा गया। बीएसए ने इनके नियुक्ति पत्र रोक दिए हैं। शासन स्तर से निर्देश मिलने पर ही इन्हें नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। भर्ती के तहत जिले में 845 पदों पर शिक्षकों की भर्ती की जानी है। इसके लिए सोमवार देर शाम नियुक्ति पत्र बांटे गए। इस दौरान बीएसए दफ्तर में अभ्यर्थियों के अभिलेखों की जांच की गई। जांच में उनके अभिलेखों में कुछ गड़बड़ी मिली। इस पर करीब 400 शिक्षकों के नियुक्ति पत्र रोक दिए गए हैं। इससे यह अभ्यर्थी बिना नियुक्ति पत्र लिए वापस घर लौट गए। अब इन शिक्षकों की सूचना शासन को भेज दी गई है। शासन के अगले निर्देश पर ही इनको नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।