Transcript Unavailable.

कार्तिक पूर्णिमा के दिन काशी में 12 लाख दीपों से सजा कर रोशनी की गई

मोबाइल वाणी लखीमपुर खीरी आज छठ पूजा का पूरे देश में विधि विधान से पूजन किया गया

लखीमपुर खीरी। रविवार को सेठघाट पर व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर मन्नतें मांगी। व्रती महिलाएं पूजन सामग्री के साथ मंगल गीत गाते हुए सेठ घाट पहुंची। जैसे ही सूर्य अस्त होना शुरू हुआ, महिलाओं ने पूजा-अर्चना कर घर की सुख समृद्धि के लिए मंगल कामना कीनहाय खाय से शुरू हुआ चार दिवसीय महाछठ पूजा के तीसरे दिन यानी रविवार की शाम सेठघाट पर व्रती महिलाओं को भीड़ जुटनी शुरू हो गई। व्रती महिलाओं ने जहां एक ओर घरों में छठ मइया के गीत गाए वहीं अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर मनौतियां मांगी। शाम साढ़े चार बजते ही महिलाएं व उनके घर के सदस्यों ने पूजा की तैयारियां शुरू कर दी। जैसे जैसे अर्घ्य देने का समय नजदीक आ रहा था। वैसे वैसे घाट की रौनक बढ़ती जा रही थी।

लखीमपुर खीरी के संपूर्णानगर में छठ पूजा पर व्रती महिलाओं ने रविवार शाम को अस्त होते सूर्य देव को अर्घ्य देने से पहले भारतीय टीम की प्रतीकात्मक रूप से आरती उतारी। उन्होंने छठी मईया से टीम इंडिया की जीत के लिए कामना की।

आज उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का होगा परायण छठ महापर्व के तहत सोमवार सुबह 36 घंटे का निर्जला व्रत रखने वाली महिलाएं सेठघाट पहुंच कर उगते सूर्य को दूसरा अर्घ्य देकर अपने व्रत का पारण करेंगी। छठ समिति मृगांक शेखर उपाध्याय ने बताया कि इसके लिए रविवार की रात तीन बजे से ही महिलाएं सेठघाट पर पहुंचने लगेंगी। इस समय सुबह देर से सूर्य उदय हो रहा है।

लखीमपुर खीरी। रविवार को सेठघाट पर व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर मन्नतें मांगी। व्रती महिलाएं पूजन सामग्री के साथ मंगल गीत गाते हुए सेठ घाट पहुंची। जैसे ही सूर्य अस्त होना शुरू हुआ, महिलाओं ने पूजा-अर्चना कर घर की सुख समृद्धि के लिए मंगल कामना की।

शहर के सेठ घाट पर छठ पूजा का आयोजन हुआ। पूजा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन के लिए सेठ घाट पहुंचने वाले प्रमुख मार्गों की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया। रविवार दोपहर से सैंधरी बाईपास, मेला मैदान और इमली तिराहे पर रूट डायवर्जन लागू किया गया। शहर के विभिन्न स्थानों से आने वाले वाहनों को मेला मैदान से संकटा देवी की ओर निकाला गया।

मोबाइल वाणी लखीमपुर खीरी आज छठ पूजा सेठ घाट पर विधि विधान से पूजन किया गया

छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर हैं