लखीमपुर खीरी। रविवार को सेठघाट पर व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर मन्नतें मांगी। व्रती महिलाएं पूजन सामग्री के साथ मंगल गीत गाते हुए सेठ घाट पहुंची। जैसे ही सूर्य अस्त होना शुरू हुआ, महिलाओं ने पूजा-अर्चना कर घर की सुख समृद्धि के लिए मंगल कामना कीनहाय खाय से शुरू हुआ चार दिवसीय महाछठ पूजा के तीसरे दिन यानी रविवार की शाम सेठघाट पर व्रती महिलाओं को भीड़ जुटनी शुरू हो गई। व्रती महिलाओं ने जहां एक ओर घरों में छठ मइया के गीत गाए वहीं अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर मनौतियां मांगी। शाम साढ़े चार बजते ही महिलाएं व उनके घर के सदस्यों ने पूजा की तैयारियां शुरू कर दी। जैसे जैसे अर्घ्य देने का समय नजदीक आ रहा था। वैसे वैसे घाट की रौनक बढ़ती जा रही थी।