आज उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का होगा परायण छठ महापर्व के तहत सोमवार सुबह 36 घंटे का निर्जला व्रत रखने वाली महिलाएं सेठघाट पहुंच कर उगते सूर्य को दूसरा अर्घ्य देकर अपने व्रत का पारण करेंगी। छठ समिति मृगांक शेखर उपाध्याय ने बताया कि इसके लिए रविवार की रात तीन बजे से ही महिलाएं सेठघाट पर पहुंचने लगेंगी। इस समय सुबह देर से सूर्य उदय हो रहा है।