तमकुहीराज, कुशीनगर। तमकुहीराज हाइवे चौराहे पर लगे लम्बा जाम में दो एम्बुलेंस तीस मिनट तक फसे रहे। स्थानीय लोगों का आरोप हैं कि फोरलेन के सर्विस रोड पर ठेला व टैम्पू वाले हमेशा सड़क पर खड़े रहते हैं, जिससे यह जाम लगता है। और लोगो को दिक्कतें होती है।

कुशीनगर। सड़क सुरक्षा समिति एवं जिला विद्यालय परिवहन यान सुरक्षा समिति की बैठक जिला कलेक्ट्रेट सभागार आयोजित की गई। डीएम उमेश मिश्रा इस बैठक की अध्यक्षता करते हुए सड़क सुरक्षा समिति एवं जिला विद्यालय परिवहन यान सुरक्षा समिति को निर्देशित किया। डीएम ने समस्त ब्लैक स्पॉटों का सुधारात्मक कार्यवाही पूर्ण करने हेतु निर्देश दिया। विद्यालयों के वाहनों पर विभागीय निगरानी के निर्देश भी दिए गए।

Transcript Unavailable.

उत्तरप्रदेश राज्य के कुशीनगर जिले के एक श्रोता ने बिले वामी के माध्यम से बताया है की दुदही विकास खण्ड के ग्राम पंचायत ठाढ़ीभार के झरही पुल पर एप्रोच नहीं होने से आयदिन दुर्घटना हो रही है। लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों से मांग किया है कि पुल का एप्रोच जल्द से जल्द बनवाया जाय। जिससे दुर्घटना नहीं हो।

नगर पंचायत दुदही के प्रमुख सड़क रेलवे स्टेशन रोड, बैंक रोड, गोला बाजार, गांधी चौक सहित तमाम जगहों पर जाम होने से लोगों के आवागमन और व्यवसाय काफी प्रभावित हो रहा है।

Transcript Unavailable.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 48 घंटे में अवैध वाहन स्टैंड हटाने का आदेश दिया था लेकिन, यहां फरमान का कुछ खास असर नहीं दिखाई पड़ रहा है। नेबुआ नौरंगिया थाना के नौरंगिया तिराहा कप्तानगंज रोड,नेबुआ व पनियहवा रोड,कोटवा घुघली रोड,पिपरा पडरौना रोड पर सामने वाहन खड़ा रहता है।थाना व पकडियार पुलिस चौकी के समीप प्राइवेट बस में यात्रियों को बैठाया जा रहा था। पुलिस कर्मी मूकदर्शक बने हुए हैं।    नेबुआ नौरंगिया थाना पिपरा बाजार मे स्थित है,जहां चितहा मोड़ पर सडक पर ही काफी संख्या मे आटो रिक्सा खडा रहता है।जिससे कई बार दुर्घटना भी हो चुका है। नौरंगिया से कप्तानगंज जाने वाली सडक मोड पर बस,टेम्पो,टैक्सी सहित अन्य गाडिया सड़क पर ही खड़ी रहती है,बीच सड़क मे वाहन को रोकर यात्रियों को बैठाते रहते है।नेबुआ से खडडा व पनियहवा जाने वाली मार्ग जाने वाली मोड़ पर प्राइवेट वाहनों का जमावड़ा लगा था। यहां चालकों ने अवैध वाहन स्टैंड बना रखा है।पकडियार बाजार मे पुलिस चौकी के पास हमेशा सडक पर गाडिया लगी रहती है,पुलिस कोई कार्रवाई नही करती है। ऐसा ही माहौल ढोलहा,क्रांती,रायपुर,खजुरी,बलकुडिया,सूरजनगर चौराहा के सडक पर वाहन खडे देखे जा सकते है,फुटपाथ पर वाहनों को खड़ा करने का चलन बदस्तूर जारी है। प्रशासन, परिवहन, पुलिस विभाग का संयुक्त चेकिग अभियान हवा-हवाई साबित हो रहा है।

तमकुहीराज हाइवे चौराहे पर प्रति दिन लगने वाले जाम से आम आदमी परेशान हो चुका हैं। यहां जाम में अक्सर गम्भीर स्थिति में घायल या फिर गम्भीर मरीजों को ले जाने वाले एम्बुलेंस फसते रहते हैं। लेकिन यहां अवैध रूप से लगवे वाले ठेला व टैम्पू को हटाने से पुलिस परहेज करती हैं। आज शुक्रवार को हद तब हो गयी जब जाम में एक साथ दो एम्बुलेंस फस गये।

नगर पंचायत दुदही के बैंक रोड पर जाम की समस्या से लोग परेशान हैं। जाम होने से लोगों को आवागमन में परेशानियां होती है। साथ ही व्यापारियों का व्यवसाय भी प्रभावित हो रहा है।

आपको बतादे की एन एच 28 पर फाजिलनगर के बघौचघाट चौराहे, पटहेरिया और बिहार सीमा के निकट सलेमगढ़ में ओवरब्रिज बनाने की मंजूरी मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने खुशी व्यक्त करते हुए कुशीनगर के सांसद विजय दुबे और भाजपा सरकार को धन्यबाद दिया हैं। इन तीनो ही जगहों पर आये दिन दुर्घटनाएं हुआ करती हैं। जिसको लेकर स्थानीय लोग समय समय पर यहां ओवरब्रिज बनवाने की मांग करते रहे हैं।