आपको बतादे की एन एच 28 पर फाजिलनगर के बघौचघाट चौराहे, पटहेरिया और बिहार सीमा के निकट सलेमगढ़ में ओवरब्रिज बनाने की मंजूरी मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने खुशी व्यक्त करते हुए कुशीनगर के सांसद विजय दुबे और भाजपा सरकार को धन्यबाद दिया हैं। इन तीनो ही जगहों पर आये दिन दुर्घटनाएं हुआ करती हैं। जिसको लेकर स्थानीय लोग समय समय पर यहां ओवरब्रिज बनवाने की मांग करते रहे हैं।

दुदही विकास खण्ड के ग्राम पंचायत ठाढ़ीभार के मुसहर बस्ती से रामजीत सिंह के टोले पर जाने वाली सड़क जर्जर और गढ्ढायुक्त हो गई है। जिससे लोगों को आवागमन करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क के गढ्ढे में गिरकर राहगीर घायल हो रहे है। लोगों जनहित में जल्द से जल्द सड़क बनवाने की मांग किया है।

दुदही से बरवापट्टी जाने वाली प्रधानमंत्री सड़क जगह जगह टूटकर गढ्ढे में तब्दील हो गई है। जिससे लोगों को आवागमन करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

नगर पंचायत दुदही के ब्लॉग मुख्यालय जाने वाली सड़क से अमन क्लीनिक होते हुए पडरौना तमकुहीराज मुख्य सड़क को जाने वाली सड़क जर्जर और गढ्ढायुक्त हो गई है। जिससे लोगों को आवागमन करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

हाटा विधानसभा के वृंदावन से मिश्रौली जाने वाली सड़क गड्ढे में हुई तब्दील। राहगीरों को आने-जाने में होती है काफी दिक्कत। सड़क पर गिरकर बच्चे हो जाते हैं चोटिल।

कुशीनगर जिले के हाटा विधानसभा की सड़कों के मरम्मत कार्य तथा चौड़ीकरण के लिए हाटा विधायक मोहन वर्मा द्वारा सदन में उठाया गया मुद्दा।

कुशीनगर जिले के हाटा विधानसभा में खोट्ठा गांव से टिन्हवा को जाने वाले मार्ग पर ठेकेदार द्वारा कई महीनों से गिट्टी गिरा कर छोड़ा दिया गया है ।लोगों को आने जाने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

नाली की व्यवस्था न होने के कारण गांव से निकलने वाला गंदा पानी सड़क पर ही इकट्ठा होता है। जिसकी वजह से वर्ष भर इस सड़क पर जल जमाव रहता है लोगों को इसी गंदे पानी से होकर अपने गंतव्य स्थान को जाना पड़ता है

क्षेत्र के झरही पर बने बसन्तपुर पुल के पास जलापूर्ति हेतु अंडरग्राउंड पाईप डालने के लिए गड्ढा खोदकर खुला छोड़ दिया गया है। जिसमें आए दिन राहगीर गिर कर चोटहिल हो रहे है।

पटहेरवा के पटहेरिया चौराहे के फोरलेन क्रासिंग पर आये दिन हो रही बड़ी दुर्घटनाओं से यहां के लोग काफी दुःखी हैं, उनका कहना है कि फोरलेन को क्रॉस करने वाली पडरौना समउर मार्ग सीधे बिहार को जाती हैं। जिससे इस मार्ग पर भी फोरलेन की तरह काफी वाहन गुरते हैं। जिससे फोरलेन क्रॉस करते समय अचानक बड़ी दुर्घटनाएं हो जाती हैं। स्थानीय लोगों ने भारत सरकार और एनएचएआई के अधिकारियों से पटहेरिया चौराहे पर ओवर फ्लाई बनवाने की मांग की हैं।