उत्तरप्रदेश राज्य के कुशीनगर के एक श्रोता ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया है की नगर पंचायत दुदही के वार्ड संख्या 8 में दुर्गा स्थान से मुख्य सड़क पडरौना - तमकुहीराज जाने वाली सड़क टूटकर गढ्ढ़ों में तब्दील हो गई है। जिससे राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने मांग किया है कि जल्द से जल्द सड़क को नगर पंचायत बनाए जिससे लोगों को समस्या से निजात मिल सके।

उत्तरप्रदेश राज्य के कुशीनगर जिले के एक श्रोता ने बिले वामी के माध्यम से बताया है की दुदही विकास खण्ड के ग्राम पंचायत ठाढ़ीभार के झरही पुल पर एप्रोच नहीं होने से आयदिन दुर्घटना हो रही है। लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों से मांग किया है कि पुल का एप्रोच जल्द से जल्द बनवाया जाय। जिससे दुर्घटना नहीं हो।

उत्तरप्रदेश राज्य के कुशीनगर जिले केमनोज कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया की प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभ के इंतजार में है दर्जनों परिवार। झोपड़ी में जीवन बिताने को मजबूर है लोग।

उत्तरप्रदेश राज्य के कुशीनगर जिले के मनोज कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया की खोट्ठा से पकड़ी ग्रामसभा जाने वाला मार्ग है जर्जर। पिच सड़क टूटकर गड्ढे में हो गई है तब्दील इससे राहगीरो को उठानी पड़ती है काफी मुसीबत

आने जाने वाले लोगों को हो रही है बदबू से परेशानी। संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका

ठंड बढ़ने के साथ लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। लेकिन नगर पंचायत दुदही द्वारा लोगों और रात के समय रेलवे स्टेशन दुदही से यात्रा करने वाले लोगों के सहूलियत के लिए अलाव की कोई व्यवस्था नहीं किया गया है। जिससे ठंड के कारण रात के समय यात्री और लोग ठिठुर रहे है।

नगर पंचायत दुदही के वार्ड संख्या 7 सुबाष चन्द्र बोस नगर में नाली निकाल की समुचित व्यवस्था नहीं होने से लोग परेशान हैं और अपने घरों का गंदा पानी सड़कों और आसपास के गढ्ढ़ों में जमा कर रहे है। लेकिन नगर पंचायत प्रशासन इस समस्या से अंजान बना हुआ है। इस टोले पर करीब 500 परिवार निवासरत है। इसके बावजूद जिम्मेदार इनके इस समस्या का समाधान नहीं कर रहे है। लोगों ने मांग किया है कि लोगों की समस्या को देखते हुए नगर पंचायत के जिम्मेदार लोग इस टोले पर नाली निर्माण कराये जिससे लोगों की जलनिकासी की समस्या का समाधान हो सके।

नगर पंचायत दुदही के वार्ड संख्या 7 में कृपा मद्धेशिया के घर से ओमप्रकाश सिंह के घर तक विद्युतीकरण नही होने से 200 परिवारों को बिजली आपूर्ति में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विद्युत विभाग ने इस टोले पर आपूर्ति के लिए विद्युत पोल तो लगवा दिया है लेकिन वर्षों के समय व्यतीत होने के बाद भी विद्युत तारों को लगाकर आपूर्ति शुरु करवाने में असफल है। लोगों ने मांग किया है कि जनहित में जल्द से जल्द लगे विद्युत पोलों पर बिजली आपूर्ति किया जाय।

पडरौना वनरेंज क्षेत्र मे वन माफिया हरे पेड़ों की कटान कराकर इलाके को रेगिस्तान बनाने पर तुले हैं। माफिया खजुरिया गांव मे एक हरे-भरे बाग में कुल्हाडी से काट रहे हैं। माफिया इतने शातिर हैं कि दिन में कटने वाली लकड़ी का रात में टैक्टरो और पिकप में लोडिंग कर खिरकिया बाजार के आरा मशीनों और बाहरी जनपदों में भेज देते है। इस कटान को लेकर क्षेत्रीय पुलिस व वन विभाग जानकर भी अनजान बना हुआ है। पडरौना वनरेंज क्षेत्र में हरे भरे बागों को काटने का मामला कोई नया नहीं है।पिपरा,बभनौली, मैलानगरी के बाद अब माफिया खजुरिया गांव के एक बाग को उजाड़ने में डटे हैं। बाग के हरे-भरे फलदार वृक्षों को जड़ से साफ कर रहे हैं। लकड़ी भी रातों रात साफ कर देते हैं। सबसे अहम बात तो यह है कि वनों की रक्षा करने के लिए बनाया गया महकमा भी इधर आंख मूंदे है।बाग से एक आम व कटहल सहित अन्य पेड़ काटकर रात के अंधेरों मे उठा ले गए हैं और बाकी के पेड़ो का भी कटान के लिए माफिया लगे हुए हैं।क्षेत्रीय पुलिस वनों की कटान को लेकर वन विभाग की दुहाई देकर पल्ला झाड़ लेती है।वन दरोगा आरपी पांडेय ने बताया कि सूचना मिली है,टीम को जांच के लिए भेजा गया है।यदि मामला सही पाया गयाठेकेदार के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पडरौना तमकुही मुख्य मार्ग पर स्थित सीएचसी दुदही और विकास खण्ड मुख्यालय के सामने सड़क पर स्पीड ब्रेकर का निर्माण नहीं होने से लोग आये दिन दुर्घटनाओं के शिकार हो रहे है। लोगों ने लैख निर्माण विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों से मांग किया है कि सड़क पर स्पीड ब्रेकर बनवाने के साथ विभाग यातायात के पालन और सड़क पर संकेतित चिन्हों को प्रदर्शित करवाये। जिससे दुर्घटना में कमी आ सके।