मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 48 घंटे में अवैध वाहन स्टैंड हटाने का आदेश दिया था लेकिन, यहां फरमान का कुछ खास असर नहीं दिखाई पड़ रहा है। नेबुआ नौरंगिया थाना के नौरंगिया तिराहा कप्तानगंज रोड,नेबुआ व पनियहवा रोड,कोटवा घुघली रोड,पिपरा पडरौना रोड पर सामने वाहन खड़ा रहता है।थाना व पकडियार पुलिस चौकी के समीप प्राइवेट बस में यात्रियों को बैठाया जा रहा था। पुलिस कर्मी मूकदर्शक बने हुए हैं।    नेबुआ नौरंगिया थाना पिपरा बाजार मे स्थित है,जहां चितहा मोड़ पर सडक पर ही काफी संख्या मे आटो रिक्सा खडा रहता है।जिससे कई बार दुर्घटना भी हो चुका है। नौरंगिया से कप्तानगंज जाने वाली सडक मोड पर बस,टेम्पो,टैक्सी सहित अन्य गाडिया सड़क पर ही खड़ी रहती है,बीच सड़क मे वाहन को रोकर यात्रियों को बैठाते रहते है।नेबुआ से खडडा व पनियहवा जाने वाली मार्ग जाने वाली मोड़ पर प्राइवेट वाहनों का जमावड़ा लगा था। यहां चालकों ने अवैध वाहन स्टैंड बना रखा है।पकडियार बाजार मे पुलिस चौकी के पास हमेशा सडक पर गाडिया लगी रहती है,पुलिस कोई कार्रवाई नही करती है। ऐसा ही माहौल ढोलहा,क्रांती,रायपुर,खजुरी,बलकुडिया,सूरजनगर चौराहा के सडक पर वाहन खडे देखे जा सकते है,फुटपाथ पर वाहनों को खड़ा करने का चलन बदस्तूर जारी है। प्रशासन, परिवहन, पुलिस विभाग का संयुक्त चेकिग अभियान हवा-हवाई साबित हो रहा है।

2:00 बजे तक होना था नसबंदी 6:00 बजे तक नहीं पहुंचा कोई डॉक्टर।

रात में घरों को सुनसान न छोड़े, अगर शादी ब्याह में जाते हैं तो परिवार के एक व्यक्ति को घर की रखवाली करने के लिए लगा दें।

नगर में दहशत का माहौल, पुलिस पर उठ रही है उंगली

तमकुहीराज पुलिस सर्किल क्षेत्र के चौराखास पुलिस ने दुष्कर्म के वांछित आरोपी राज कुमार प्रसाद पुत्र श्रवम प्रसाद पता मल्लूडीह धनहा टोला थाना कसया जनपद कुशीनगर को मुखबिर के सूचना पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं।

आने जाने वाले लोगों को हो रही है बदबू से परेशानी। संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका

आपको बतादे की बीती देर रात तमकुहीराज पुलिस सर्किल क्षेत्र के सेवरही थाने के सेवरही उप नगर में उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के बस परिचालक के साथ मारपीट की घटना कर सरकारी रुपये लूटने और परिवहन निगम के एटीएम मशीन तोड़ने की घटना से दहशत की स्थिति बनी हुई हैं। पीड़ित ने सेवरही पुलिस को तहरीर देकर करवाई करने की मांग की हैं।

बरवापट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चौबेया पटखौली के पूरब टोला में अचानक आग लग जाने से आधा दर्जन रिहायशी झोपड़ियां जलकर राख हो गई। आग में घरों में रखा सारा समान भी जलकर राख हो गया है।

ठंड बढ़ने के साथ लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। लेकिन नगर पंचायत दुदही द्वारा लोगों और रात के समय रेलवे स्टेशन दुदही से यात्रा करने वाले लोगों के सहूलियत के लिए अलाव की कोई व्यवस्था नहीं किया गया है। जिससे ठंड के कारण रात के समय यात्री और लोग ठिठुर रहे है।

नगर पंचायत दुदही के वार्ड संख्या 7 सुबाष चन्द्र बोस नगर में नाली निकाल की समुचित व्यवस्था नहीं होने से लोग परेशान हैं और अपने घरों का गंदा पानी सड़कों और आसपास के गढ्ढ़ों में जमा कर रहे है। लेकिन नगर पंचायत प्रशासन इस समस्या से अंजान बना हुआ है। इस टोले पर करीब 500 परिवार निवासरत है। इसके बावजूद जिम्मेदार इनके इस समस्या का समाधान नहीं कर रहे है। लोगों ने मांग किया है कि लोगों की समस्या को देखते हुए नगर पंचायत के जिम्मेदार लोग इस टोले पर नाली निर्माण कराये जिससे लोगों की जलनिकासी की समस्या का समाधान हो सके।