तमकुहीराज हाइवे चौराहे पर प्रति दिन लगने वाले जाम से आम आदमी परेशान हो चुका हैं। यहां जाम में अक्सर गम्भीर स्थिति में घायल या फिर गम्भीर मरीजों को ले जाने वाले एम्बुलेंस फसते रहते हैं। लेकिन यहां अवैध रूप से लगवे वाले ठेला व टैम्पू को हटाने से पुलिस परहेज करती हैं। आज शुक्रवार को हद तब हो गयी जब जाम में एक साथ दो एम्बुलेंस फस गये।

Transcript Unavailable.

तमकुहीराज तहसील सभागार में फाजिलनगर विधानसभा के आंशिक बूथों की समीक्षा बैठक में तहसीलदार चंदन शर्मा ने मतदाता सूची के संसोधन के शिथिलता पर सभी बीएलओ पर नाराजगी व्यक्त करते हुए तय तिथि तक काम पूरा करने का निर्देश दिया। और यह स्पष्ट किया कि जिस भी बीएलओ का काम संतोष जनक नहीं होगा उसपर करवाई की जाएगी। यहां यह जानना जरूरी है कि गुरुवार को जिन पांच सुपरवाइजरों के क्षेत्र का काम संतोष जनक नहीं था। उन पांच सुपरवाइजरों का वेतन रोकने के साथ ही तहसीलदार ने नोटिस थमाया था।

दी यूनाइटेड सुगर मिल सेवरही द्वारा गन्ना किसानों को पर्ची समय से उपलब्ध नहीं कराने के कारण किसान अपनी गन्ने की उपज को औने पौने दामों पर बेचने को मजबूर हैं। किसानों ने मांग किया है कि मिल प्रशासन द्वारा किसानों को समय से पर्ची उपलब्ध कराया जाय जिससे किसान समय से खेत में रवि फसल की बुआई कर सके।

Transcript Unavailable.

पडरौना तमकुही मुख्य मार्ग पर स्थित सीएचसी दुदही और विकास खण्ड मुख्यालय के सामने सड़क पर स्पीड ब्रेकर का निर्माण नहीं होने से लोग आये दिन दुर्घटनाओं के शिकार हो रहे है। लोगों ने लैख निर्माण विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों से मांग किया है कि सड़क पर स्पीड ब्रेकर बनवाने के साथ विभाग यातायात के पालन और सड़क पर संकेतित चिन्हों को प्रदर्शित करवाये। जिससे दुर्घटना में कमी आ सके।

मेडिकल कॉलेज में चल रहा है इलाज। हालत गंभीर ।परिवार में मचा चीख-पुकार माँ-बाप का रो-रो कर बुरा हाल

नगर पंचायत दुदही के कार्यालय से नहर तक बनी नाली पर स्लेप नहीं लगे होने के कारण नाली से दुर्गंध तेजी से फैल रहा है। इससे आसपास के लोग और राहगीर काफी परेशान है। नगर पंचायत के अधिकारी सहित जिले के तमाम जिम्मेदार इस रास्ते से ही नगर पंचायत कार्यालय पर आते जाते है। लेकिन इसके बाद भी इस समस्या के तरफ उनका ध्यान नहीं जाता है।

नगर पंचायत दुदही के गोला बाजार होते हुए सुराजी बाजार के रास्ते झरही तक जाने वाली मुख्य नाली का निर्माण कार्य होने के कारण नाली को जगह जगह बंद कर दिया गया है। जिससे नाली में जलजमाव की स्थिति है और लोगों को संक्रमित बीमारियों के फैलने का खतरा सता रहा है।

नगर पंचायत दुदही के ब्लॉक मुख्यालय जाने वाली मुख्य सड़क पर छठ्ठू के मशीन के पास सड़क पर गढ्ढा बने होने से राहगीर इस गढ्ढे में गिरकर घायल हो रहे है। लेकिन नगर पंचायत के जिम्मेदार लोग मुकदर्शक बने हुए है।