श्रद्धांजलि सभा में भारतीय जनता पार्टी के तमाम पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता रहे मौजूद

स्वीकृति मिलने के बाद धन की कमी बना रोड़ा

कृषि के विद्यार्थियों को कृषि अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी

पुराने सहपाठी मिलन समारोह का हुआ आयोजन

बस स्टैंड के लिए जमीन का सर्वे हुआ शुरू

Transcript Unavailable.

तमकुहीराज, कुशीनगर। सेवरही विकास खण्ड के गांव मिश्रौली मे विकसित भारत संकल्प यात्रा द्वारा आयोजित कार्यक्रम मे सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजना को भाजपा नेता हिमांशु जायसवाल ने विस्तार से बताया गया। ब्लॉक् प्रमुख प्रतिनिधि धनंजय तिवारी के साथ लाभार्थी गण को प्रमाण पत्र वितरित किया। कार्यक्रम मे जिला उपाध्यक्ष श्री रमेश चंद सिंह जी, प्रधान संजय सिंह, अंजनी तिवारी, सुधीर सिंह, चंद्रशेखर कुशवाहा , जगरनाथ यादव व समस्त विभाग के अधिकारी व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

तमकुहीराज, कुशीनगर। बीते कुछ वर्षों से तमकुहीराज महोत्सव के बैनर तले एक प्रदर्शनी का आयोजन तमकुहीराज के रामलीला मैदान में होता आ रहा हैं, जिसमे विभिन्न प्रान्तों में विभिन्न समूहों के माध्यम से तैयार उत्पाद की प्रदर्शनी लगाई जाती हैं। शुक्रवार की देर शाम तमकुहीराज महोत्सव का शुभारंभ विधायक डॉ. असीम राय, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय और नगर पंचायत अध्यक्ष जेपी गुप्ता ने विधवत मंत्रोचार के साथ किया।

नगर पालिका व नगर पंचायत क्षेत्रों में स्थित दुकानों व वाणिज्य अधिष्ठानों में वर्ष 2024 के लिए साप्ताहिक बन्दी करने के लिये डीएम उमेश मिश्रा ने दिन निर्धारित किया है। डीएम ने बताया कि नगरपालिका पडरौना, नगर पंचायत सेवरही व लक्ष्मीगंज में साप्ताहिक बंदी रविवार को रहेगी। नगर पालिका कुशीनगर में बंदी बुधवार को रहेगी। नगरपालिका हाटा, नगर पंचायत तमकुहीराज, सेवरही, रामकोला, कप्तानगंज, खड्डा, फाजिलनगर, मथौली व सुकरौली में साप्ताहिक बन्दी के शनिवार को होगा। आवश्यक सेवाओं पर बंदी का असर नहीं होगा।

द्वितीय सड़क सुरक्षा पखवाड़ा 15 से 31 दिसम्बर तक