आपको बतादे की सेवरही उपनगर में स्थिति एक निजी अस्पताल संचालक पर एक महिला ने आरोप लगाया है कि उक्त अस्पताल संचालक ने उनके लड़की को अपने यहां काम पर रखा था। अब उनके लड़की का कोई पता नहीं लग रहा। पूछने पर अस्पताल संचालक मारपीट पर उतारू हो रहा। शिकायत करने पर सेवरही पुलिस पीड़ित महिला की मदद करने के बजाय उसके बेटे को ही चाटा मार दी और पीड़ित को ही धमकी दे रही हैं। पीड़ित महिला आज सीओ तमकुही से मिलने आई थी लेकिन दफ्तर बंद होने के कारण कल आने को कह वापस चली गयी।