सेवरही चीनी मिल के गन्ना तौल केंद्र गौरहा पर पर्याप्त मात्रा में ढुलाई के लिए चीनी मिल द्वारा साधन ट्रक उपलब्ध न कराने से नाराज किसानों ने अपना विरोध जताया। किसानों का आरोप है कि चीनी मिल गन्ना तौल केंद्र को बंद करने की साजिश कर रहा। गन्ना किसानों ने आज चीनी मिल प्रशासन पर गम्भीर आरोप लगाते हुए अपने गन्ने की तौल न कराते हुए बन्द कर रखा हैं। ग्राम प्रधान लोहा यादव ने किसानों की मांग को जायज बताते हुए उनका समर्थन किया हैं।