उत्तर प्रदेश पुलिस में 62 हजार सिपाहियों की भर्ती के लिए अधिसूचना शनिवार 23 दिसंबर 2023 को उत्तर प्रदेश पुलिस एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) द्वारा जारी कर दी गयी है। अधिसूचना जारी होने के साथ ही आवेदन तिथियों को भी घोषित कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने तीन तरह की अलग-अलग सीधी भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन का लिंक जारी कर दिया है। यूपी पुलिस में नौकरी पाने के इच्छुक अभ्यर्थी भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर जा कर इन 1906 पदों के लिए सीधे आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड की अध्यक्ष डीजी रेणुका मिश्रा के द्वारा रविवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया गया है कि उपनिरीक्षक गोपनीय के 268 पद सहायक उप निरीक्षक (लिपिक) के लिए 449 पद और सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) के 204 पदों पर सीधी भर्ती की विज्ञप्ति पिछले दिनों जारी की गई थी। इसी तरह कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए के 930 पद और कंप्यूटर प्रोग्रामर ग्रेड-2 के 55 पदों पर सीधी भर्ती के लिए भी आवेदन करने का लिंक जारी कर दिया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी इन सभी पदों के लिए 28 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। इसमें उत्तर प्रदेश पुलिस में 60 हजार से अधिक पदों पर सिपाही भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन एप्लीकेशन 16 जनवरी 2024 तक मांगे गए हैं। वहीं 18 जनवरी 2024 तक इस वैकेंसी के लिए फीस जमा की जा सकती है।