सुशासन दिवस और विकसित भारत संकल्प अभियान का आयोजन हुआ। खजनी गोरखपुर।। ब्लॉक क्षेत्र के घईसरा गांव में आयोजित हमारा संकल्प विकसित भारत अभियान और सुशासन दिवस के उपलक्ष्य में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक श्रीराम चौहान ने कहा कि आज हम भारत को परमाणु शक्ति सम्पन्न देश बनाने,कारगिल युद्ध में पाकिस्तान की सेना को लाहौर तक खदेड़ने, देश में अन्त्योदय योजना का शुभारंभ करने वाले और स्वर्णिम चतुर्भुज योजना के तहत देश में चौड़ी अत्याधुनिक सड़कों के निर्माण की नींव रखने वाले, राष्ट्र के गौरव राष्ट्रभक्त, कुशल वक्ता, कविहृदय,भारत रत्न से सम्मानित, मां भारती के सच्चे सपूत,भारत रत्न पुर्व प्रधानमन्त्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की 99वीं जयंती मना रहे हैं। देश के गौरव और सम्मान स्वाभिमान को बढ़ाने के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले ऐसे व्यक्तित्व को शत् शत् नमन है। इस अवसर पर उन्होंने अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर माल्यार्पण पुष्पार्चन और दीप जलाकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की, उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए सभी को विकसित भारत अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करते हुए पंच प्रण की सामूहिक शपथ दिलाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा खजनी मंडल अध्यक्ष एडवोकेट धरणीधर राम त्रिपाठी जिला उपाध्यक्ष जगदीश चौरसिया मंडल उपाध्यक्ष रामवृक्ष सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। इस दौरान एडीओ कृषि कमलेश सिंह ग्राम पंचायत सचिव रामपाल ने गांव के लोगों को सरकार की लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी। मुख्य अतिथि के द्वारा गांव के निवासी पेंशन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र दिया गया तथा नए आयुष्मान हेल्थ कार्ड का वितरण किया गया। इस अवसर पर ग्रामप्रधान प्रियंका सिंह,श्रीभगवान सिंह,गिरजेश पांडेय, ऋषि सिंह,समर सिंह नर्वदेश्वर सिंह,राधेश्याम सिंह, रामवृक्ष सिंह,वकील सिंह,चंद्र कुमार सिंह सोनू,अनिल राजभर, आकाश,करोणा देवी, बेचनी,किरन देवी,शीला,मीरा देवी परमजोता, अरून्धती समेत बड़ी संख्या में ग्रामवासी और क्षेत्रीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।