मसौधा। पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के अबनपुर सरोहा गांव में मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे हुए गोली कांड में पोस्टमार्टम के उपरांत मृतक का शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की मां बहन व पत्नी सहित अन्य परिजन दहाड़े मारकर रोने चिल्लाने लगे। वहीं दूसरी तरफ परिजनों ने सुरक्षा व न्याय तथा आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग को लेकर ज्ञापन देने हेतु जिलाधिकारी व एसएसपी को मौके पर बुलाकर विभिन्न मांगों का ज्ञापन सौंपने के बाद ही अंतिम संस्कार करने पर अड़ गए। जिसके चलते करीब 3:30 घंटे तक अंतिम संस्कार नहीं हो सका। तत्पश्चात मौके पर पहुंचे उप जिलाधिकारी सोहावल मनोज कुमार श्रीवास्तव व पुलिस क्षेत्राधिकार अयोध्या शैलेंद्र प्रताप गौतम, सीओ शैलेंद्र सिंह के घंटे भर मान मनोव्वल के बाद परिजन अंतिम संस्कार को तैयार हुए। तत्पश्चात मृतक के पिता समर बहादुर सिंह द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन सौंपा। जिसमें मांग की गई कि परिजनों को सुरक्षा की मांग, हत्या के आरोपियों को कड़ी की सजा दिलाए जाने सहित मृतक की गर्भवती पत्नी को आर्थिक सहायता दिलाने सहित विभिन्न मांगों का उनका ज्ञापन उप जिला अधिकारी सोहावल व सीओ अयोध्या को सौंपा।
रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने अंबेडकर जयंती के अवसर पर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांव के गरीब असहाय बुजुर्ग महिलाओं व पुरुषों को कंबल वितरित किया है
22 जनवरी 2024 को प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में 50 देश के प्रतिनिधि को आमंत्रण पत्र भेजा जा चुका है 50 देश के 50 प्रतिनिधि ही अयोध्या आएंगे
अयोध्या। 17वें अयोध्या फिल्म फेस्टिवल का रविवार को कई फिल्मों के प्रदर्शन और अवार्ड सेरेमनी के साथ समापन हो गया। अध्यक्षता कर रहे डॉ. चन्द्र प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों का अयोध्या में आना सुखद है। फिल्म सिटी प्रदेश में बन रही है, लेकिन अयोध्या में भी स्थापित होगी। जितने निर्माता निर्देशक हैं। वह आने वाले दिनों में अयोध्या आएंगे और युवा प्रतिभाओं से मुखातिब होंगे। विशेष सचिव आईएएस डॉ. हीरालाल ने कहा कि फिल्में संस्कृति को भी आगे बढ़ाती हैं। संस्कृतियों का संरक्षण हो या आपसी संवाद को गति देने के साथ ही स्थानीय मेधाओ को आगे ले जाने का मौका यह मंच देता है।
सुनिश्चित करें कि आप हर दिन पर्याप्त पानी पिएं। यह आपको हाइड्रेटेड रहने और हानिकारक विषाक्त पदार्थों से आपके सिस्टम को साफ करने में मदद करेगा। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से शरीर में तरल पदार्थ को संतुलित करने के साथ-साथ पोषक तत्वों को शरीर की कोशिकाओं तक ले जाने में भी मदद मिलेगी। यह कब्ज और अन्य पाचन समस्याओं को रोकने में भी मदद करता। पानी त्वचा को मॉइस्चराइज रखने और उसकी बनावट और उपस्थिति को बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में मंदिर निर्माण में एक करोड़ से अधिक का दान देने वालों को विशेष अतिथि के रूप में निमंत्रण पत्र भेजा गया है
रुदौली।रुदौली तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत कुढ़ा सादात में स्थित अंबेडकर पार्क में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया । संगोष्ठी में पहुंचे रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया ।
झुलसा रोग दो प्रकार के होते हैं। अगेती झुलसा और पछेती झुलसा। अगेती झुलसा दिसंबर महीने की शुरुआत में लगता है। इस रोग में पत्तियों की सतह पर छोटे-छोटे भूरे रंग के धब्बे बनते हैं। सर्वप्रथम नीचे की पत्तियों पर संक्रमण होता है, जहाँ से रोग ऊपर की ओर बढ़ता है। जिनमें बाद में चक्रदार रेखाएं दिखाई देती है। उग्र अवस्था में धब्बे आपस में मिलकर पत्ती को झुलसा देते हैं। इसके प्रभाव से आलू छोटे व कम बनते हैं। जबकि पछेती झुलसा दिसंबर के अंत से जनवरी के शुरूआत में लगने की संम्भावना रहती है। जो आलू के लिए ज्यादा नुकसानदायक होता है। इस बीमारी में पत्तियाँ किनारे व शिरे से झुलसना प्रारम्भ होती हैं। जिसके कारण पूरा पौधा झुलस जाता है। पौधों के ऊपर काले-काले चकत्ते दिखाई देते हैं, जो बाद में बढ़ जाते हैं। जिससे कंद भी प्रभावित होता है।
गोसाईगंज अयोध्या।नगर पंचायत गोसाईगंज सीमा अंतर्गत समस्त स्कूलों के वरिष्ठ अध्यापक व प्रिंसिपल के साथ नगर पंचायत की चेयरमैन श्रीमती विजयलक्ष्मी जायसवाल की अध्यक्षता में बच्चों के सर्वांगीण विकास, स्वास्थ्य सुरक्षा व स्वच्छता के संदर्भ में एक बैठक आहूत की गयी। बैठक का मुख्य उद्देश्य बच्चों में प्रतियोगिता की भावना उत्पन्न करना, नगर को स्वच्छ रखना, उनका स्वास्थ्य परीक्षण, उनकी सुरक्षा तथा सांस्कृतिक व खेलकूद के कार्यक्रम से उनका शारीरिक और मानसिक विकास करना रहा। उक्त बैठक में समस्त सरकारी व प्राइवेट स्कूलों के प्रधानाध्यापक ने चेयरमैन के इस कदम की सराहना की।
मिल्कीपुर, अयोध्या। मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र के तीनों ब्लाकों में पंचायती राज विभाग द्वारा टाइड ग्रांट का फंड भेजा गया है। इस फंड से ग्राम पंचायतों में नाला- नाली एवं शौचालय निर्माण का कार्य किया जाएगा। डीपीआरओ ने बताया कि शासन ने पंचायती राज विभाग को टाइड ग्रांट के तहत तीन करोड़ 61 लाख 13 हजार 314 रुपए की राशि निर्गत की है। जल्द ही सभी ग्राम पंचायतों के खाते में आबादी के हिसाब से धनराशि भेजी जाएगी। जिससे ग्राम पंचायतों में विकास का काम शुरू हो सके। ग्राम पंचायतों में नाला -नाली एवं शौचालय तथा अन्य विकास के लिए 15 वें वित्त आयोग की व्यवस्था की गई है। बताया गया कि गांव में विकास के लिए प्रदेश सरकार समय-समय पर टाइड ग्रांट व अनटाइड ग्रांट के जरिए धनराशि मुहैया कराती है। टाइड ग्रांट में नाला- नाली शौचालय व साफ- सफाई को बढ़ावा देने के लिए कार्यों को कराया जाता है। जबकि अनटाइड फंड से सड़क सरोवर (तालाब) आदि विकास कार्य किए जाते हैं। शासन की तरफ से टाइड ग्रांट के जरिए मिल्कीपुर तहसील के मिल्कीपुर ब्लॉक को एक करोड़ तैंतीस लाख चालीस हजार 329 हजार रुपए, अमानीगंज ब्लॉक को एक करोड़ 19 लाख एक हजार 490 रुपए व हैरिंग्टनगंज ब्लॉक को एक करोड़ आठ लाख 71 हजार 495 रुपए आवंटित हुए हैं। तीनों ब्लाकों में कुल तीन करोड़ 61 लाख तेरह हजार 314 रुपए भेजे गए हैं।
