मवई अयोध्या विकास खण्ड मवई के ग्राम दुल्लापुर में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया।मवई चौराहा स्थित पंचायत भवन में हुई ग्राम चौपाल में चार शिकायतें आयीं।ग्राम विकास अधिकारी मो0 अर्सलान ने बताया कि चार शिकायतों में एक शिकायत इंटर लाकिंग से सम्बंधित थी।तथा तीन शिकायतें पेंशन से सम्बन्धित थीं।ग्राम विकास अधिकारी अर्सलान ने बताया कि ग्राम निधि करीब 50 इंटरलाकिंग का निर्माण करा दिया जायेगा।पेंशन के लिये लाभार्थियों से के वाई सी कराने के लिये कहा गया।

नींद के महत्व को कम नहीं आंकना चाहिए। अच्छी नींद लेना उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि व्यायाम करना और स्वस्थ भोजन करना। नींद की कमी से वजन बढ़ता है और आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर हो सकती है, जिससे बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। वास्तव में, नींद की कमी बीमारी का कारण भी बन सकती है और अच्छी नींद आपको बीमारी से जल्दी ठीक होने में मदद करती है।

मवई,अयोध्या।सांसद खेल प्रतियोगिता का आगाज रुदौली स्थित हिन्दू इंटर कॉलेज में हुआ।जहाँ उद्घाटन पर हिन्दू इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राम प्रिया शरण सिंह ने कहा कि खेलों में मिली हार से भी जीत की प्रेरणा मिलती है।इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेलों का शुभारंभ कराया। उद्घाटन मैच 100 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में कोलवा गांव के मनीष यादव प्रथम,शुक्लापुर गांव के हर्ष पांडेय द्वितीय व सरायपीर गांव के मुकेश कुमार को तीसरा स्थान मिला। बालिका वर्ग में टीकर की सुभाषिनी यादव प्रथम, मेहनौरा की मोनिका रावत द्वितीय और बेगमगंज की लालती को तीसरा स्थान हासिल हुआ।

रुदौली।तहसील के ग्राम इचौलिया गांव में बृहस्पतिवार को भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया और क्षेत्र की जनता को भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के विषय में बताया गया।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने सभी पात्र लाभार्थियों को आवास की चाभी दी। इस दौरान गांव के कुल 65 पात्र लाभार्थियों को विधायक ने पीएम आवास की चाभी दी जिससे लाभार्थियों के चेहरों पर मुस्कान आ गई और सरकार का धन्यवाद किया।साथ ही इस गांव के 464 लोगों को किसान सम्मान निधि से 13 करोड़ 92 हजार रुपए की अब तक राशि मिल चुकी हैं और 200 लोगों को शौचालय का लाभ मिल चुका है।और पात्र गृस्थी द्वारा गरीबों को हर माह निशुल्क राशन का वितरण किया जा रहा है।

दोस्तों, लिंग आधारित हिंसा के खिलाफ सक्रियता के 16 दिन पूरे होने हो हैं... लेकिन हमारा अभियान बदलाव का आगाज जारी है... इस कार्य क्रम में हमने बीते कुछ दिनों में बहुत सी कहानियां सुनी...इन सभी ने हमें प्रेरित भी किया और सोचने पर मजबूर भी...! सोचना ये है कि आखिर कैसे लिंग और पहचान, ऊँच और नीच, अमीर और गरीब, रंग और भेद के नाम पर हिंसा के इस क्रम को रोका जा सकता है..? अगर आपके पास जवाब है तो जरुर रिकॉर्ड करें. साथ ही अपने आसपास से ऐसी और भी कहानियां लेकर हमारे पास आएं... अपनी बात रिकॉर्ड करने के लिए फोन में अभी दबाएं नम्बर 3.

सुनिए एक प्यारी सी कहानी। इन कहानियों की मदद से आप अपने बच्चों की बोलने, सीखने और जानने की समझ बढ़ा सकते है। ये कहानी आपको कैसी लगी? क्या आपके बच्चे ने ये कहानी सुनी? इस कहानी से उसने कुछ सीखा? क्या आपके पास भी कोई नन्ही कहानी है? हमें बताइए, फ़ोन में नंबर 3 का बटन दबाकर।

जन्म से आठ साल की उम्र तक का समय बच्चों के विकास के लिए बहुत खास है। माता-पिता के रूप में जहाँ हम परवरिश की खूबियाँ सीखते हैं, वहीँ इन खूबियों का इस्तेमाल करके हम अपने बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा दे सकते है।आप अपने बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ाने और उन्हें सीखाने के लिए क्या-क्या तरीके अपनाते है? इस बारे में बचपन मनाओ सुन रहे दूसरे साथियों को भी जानकारी दें। अपनी बात रिकॉर्ड करने के लिए दबाएं नंबर 3.

पिछले कुछ सालों से देश में एक नया शिगूफा छिड़ा हुआ है, एक देश एक चुनाव का, गाहे-बगाहे इसको लेकर चर्चा उठती रहती है। बीते महीने संसद के विशेष सत्र में भी इसको लेकर चर्चा उठी थी। एक देश एक चुनाव के कराने के पीछे सरकार का तर्क है कि इससे देश के संसाधनों की बचत होगी।

प्रोटीन और फाइबर से रिच होने के कारण ओट्स नाश्ते के लिए बहुत अच्छा फूड है. ये मेटाबॉलिज़म को बूस्ट करता है, जिस कारण ब्लोटिंग, गैस, अपच, सीने की जलन जैसी समस्याओं से मुक्ति दिलाता है.

नाश्ता अगर स्वादिष्ट मिल जाए तो दिन की शुरुआत शानदार होती है और इस बात की संभावना भी काफी हद तक बढ़ जाती है कि पूरा दिन अच्छा बीतेगा. आखिर स्वादिष्ट खाने के साथ पॉजिटिविटी भी मन में बढ़ जाती है. लेकिन इस सबके लिए जरूरी है कि आप नाश्ते के लिए हेल्दी फूड का चुनाव करें. कुछ ऐसा खाएं, जो शरीर को तुरंत ताजगी और ऊर्जा देने का काम करे. साथ ही आपकी बॉडी को दिनभर के लिए रिचार्ज भी रखे।