सोहावल।विधायक डाक्टर अमित सिंह चौहान ने बेनीपुर में जनता की शिकायत सुनी। नाली की साफसफाई न होने से गंदगी, सड़क पर जल भराव, प्रधान की मनमानी, हर घर जल नल योजना में ठेकेदारों द्वारा सड़को की खुदाई कर न बनाना जैसी शिकायते प्रमुख रूप से उठाई गई। इनके समाधान का भरोसा देकर विधायक ने कुछ जिम्मेदार अधिकारियों को समाधान हेतु निर्देश दिए।

मवई अयोध्या ।उप निरीक्षक कुंवर सिंह ने बताया कि ग्राम चंद्रामऊ मंगा में नदीम पुत्र सगीर परिवार में एक महिला पर आमादा फौजदारी हो रहा था पुलिस ने उसे पकड़ कर थाने भेज दिया।प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि चार लोगों को शांति भंग की धारा में चालान कर दिया गया।

बीकापुर अयोध्या ।नगर पंचायत बीकापुर में अलाव जलवाने के‌ इंतजाम‌ अभी ठंडे बस्ते में पड़े हैं। अलाव जलने की जगह भी अभी तय नहीं हो पाया है। अगले दो-तीन दिनों में अलाव जलवाने‌ की तैयारी में नगर पंचायत बीकापुर है। इसके लिए जगहों को चिंहित करने का काम‌ जल्द नगर क्षेत्र और वार्डों में शुरू‌ हो जायेगा।‌ नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी अंजू यादव ने यह बताया कि पूरे नगर पंचायत में 11 वार्ड है जिसमें अलाव जलाए जाने के लिए जगह चिन्नांकित कराया जा रहा है और कस्बा बाजार में और सार्वजनिक स्थलों को भी चिन्ह अंकित कर कर जल्द से जल्द अलाव जलवाने की व्यवस्था की जाएगी।