Transcript Unavailable.
उत्तर प्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी संघ के तारुन ब्लॉक अध्यक्ष पद पर सोमवार को हुए चुनाव मतदान में दो प्रत्याशियों ने अपना भाग्य आजमाया। जिसमें एक प्रत्याशी की ओर से समाजवादी पार्टी के नेताओं ने जीत दिलाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया। लेकिन हार का सामना करना पड़ा।
अधिशाषी अभियंता सत्यनारायण ने बड़े बकायेदार नलकूप और विद्युत चोरी में हुई एफ आई आर वाले उपभोक्ताओं से बात करते हुए एक मुश्त समाधान योजना का लाभ भी बताया कि विद्युत चोरी राजस्व में छूट चल रही है जो कि इसी महीने तक लागू है।जिन नलकूप उपभोक्ताओं का बिल मार्च 2023 तक जमा रहेगा उनको शासन से नलकूप का बिल माफ किया जायेगा।
अयोध्या में 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के होने वाले रोड शो का रूट निर्धारित,पीडब्ल्यूडी ने बैरिकेडिंग के लिए सहायक अभियंताओं की लगाई ड्यूटी। मुख्य गेट से न होकर एयरपोर्ट के गेट नंबर 3 से निकलेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
मवई,अयोध्या/अमृत विचार।पूर्व प्रधानमंत्री व भाजपा के शीर्ष नेता अटल बिहारी बाजपेई जी की जयंती सोमवार को रुदौली स्थित डाक बंगला(नहर कोठी)पर सुशासन दिवस के रूप में समारोह पूर्वक मनाया गया।आयोजित समारोह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक रामचंद्र यादव ने पांच सौ असहाय,गरीब बुजुर्ग पुरूष व बृद्ध महिलाओं को कंबल वितरित किया। इस मौके पर विधायक रामचंद्र यादव व उपजिलाधिकारी अंशिका दीक्षित ने संयुक्त रूप से स्व.अटल बिहारी वाजपेई के तस्वीर पर दीप प्रज्वलित कर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनको नमन किया।मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि अटल जी ने निस्वार्थ भाव से देश व समाज की सेवा की और देश में राष्ट्रवादी राजनीतिक को नई दिशा दी।उनके विराट योगदान को देश हमेशा याद रखेगा।उन्होंने कहा कि मनुष्य के जीवन की सार्थकता तब है, जब वह गरीब और असहायों की सेवा करे।
हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। दोस्तों, उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। हो जाइए तैयार, हंसने-हंसाने के लिए... सुनिए हंसी-मज़ाक में डूबे हंसगुल्ले और रिकॉर्ड कीजिए अपने चुटकुले, मोबाइल वाणी पर, फोन में नंबर 3 का बटन दबाकर।
नमस्कार आदाब श्रोताओं, मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है रोजगार समाचार यह नौकरी उन लोगों के लिए है जो उत्तर प्रदेश पुलिस के द्वारा कांस्टेबल के पदों पर काम करने के लिए इच्छुक हैं। वैसे उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से इंटरमीडिएट पास किया हो। इसके साथ ही उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से 25 वर्ष तक होनी चाहिए। आवेदन शुल्क सभी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 400 रुपए रखा गया है। इन पदों पर वेतनमान नियम अनुसार दिया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन ऑनलाइन भर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आवेदनकर्ता इस वेबसाइट पर जा सकते हैं। वेबसाइट है https://uppbpb.gov.in/. आवेदन कर्ता का चयन फिजिकल टेस्ट, ऑनलाइन परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन में प्रदर्शन के अनुसार किया जाएगा। याद रखिए इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 16-01-2023. है। तो साथियों,अगर आपको यह जानकारी लाभदायक लगी, तो मोबाइल वाणी एप्प पर लाइक का बटन दबाये साथ ही फ़ोन पर सुनने वाले श्रोता 5 दबाकर इसे पसंद कर सकते है। नंबर 5 दबाकर यह जानकारी आप अपने दोस्तों के साथ भी बाँट सकते हैं।
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ पपीता के पेड़ का विकास कम हो रहा है तो क्या करना चाहिए इसकी जानकारी दे रहे है । अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
सुनिए एक प्यारी सी कहानी। इन कहानियों की मदद से आप अपने बच्चों की बोलने, सीखने और जानने की समझ बढ़ा सकते है। ये कहानी आपको कैसी लगी? क्या आपके बच्चे ने ये कहानी सुनी? इस कहानी से उसने कुछ सीखा? क्या आपके पास भी कोई नन्ही कहानी है? हमें बताइए, फ़ोन में नंबर 3 का बटन दबाकर।
यह भावनाओं के आहत होने का दौर है पता नहीं चलता कब किसकी कौन सी भावना आहत हो जाए। इन खिलाड़ियों के ऐसा करने के पीछे का कारण एक बाहुबली नेता के सहयोगी का एक खेल संघ के अध्यक्ष पद पर चुना जाना। इससे पहले वह नेता ही बीते दशक भर से इस संघ को चला रहा था, उस पर नाबालिगों के यौन शौषण के आरोप हैं, पुलिस इसकी जांच कर रही है लेकिन इस जांच के क्या नतीजे होंगे उसको क्या सजा मिलेगी यह सब सरकार की मर्जी पर निर्भर करता है । *------दोस्तों आपको क्या लगता है क्या हमारे देश के पहलवान जो यौन शोषण के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं वे अपनी जगह पर ठीक हैं या उनमें कुछ है जो उन्हें गलत साबित करता है, उन्हें किसी के हाथ का खिलौना बनाता है। हो सकता है कि आप इन दोनों में से किसी एक विचार से सहमत हों। वह विचार चाहे जो भी हो उसे कहिए, बोलिए, हमें बताइए, क्योंकि एक महान लोकतंत्र के लिए लोगों का बोलना ज़रूरी है
