मसौधा।अबनपुर सरोहा में मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे हुए गोली कांड में हुई युवक की मौत से दुखों के पहाड़ में दबे परिजनों के घरों में घटना के 36 घंटे बीत जाने के बाद भी चूल्हा नहीं जला है। मृतक विवेक सिंह व घायलों में शैलेंद्र प्रताप सिंह उर्फ पंकज सिंह के घर में मातमी माहौल व्याप्त है। वहीं दूसरी तरफ फायरिंग से डरे सहमें पीड़ितों के घरों पर पुलिस बल पर्याप्त मात्रा में तैनात कर दिया गया है बावजूद इसके चौतरफा खौफ का सन्नाटा है। आरोपी के घर पर भी पुलिस की टुकड़ियों मुस्तैदी के साथ तैनात हैं। घटना के दूसरे दिन बुधवार देर सांयकाल तक पीड़ित परिजन शोक में डूबे हुए दिखे। घटना में घायल प्रत्यूष सिंह व उनके पिता शैलेंद्र प्रताप सिंह उर्फ पंकज सिंह ने पूछताछ के दौरान बताया कि बुधवार रात 8:00 बजने को‌ हैं। लेकिन मंगलवार सुबह घटना के बाद से घरों में चूल्हा नहीं जला है। चाचा समर बहादुर सिंह का समूचा परिवार रो रहा है। दरवाजे पर खौफनाक मंजर कायम है

मवई अयोध्या मवई पुलिस ने बुधवार को चार वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।गिरफ्तार किये गये सभी वारंटियों के विरुद्ध कोर्ट में मुकदमा चल रहा था।पेशी के दौरान यह सभी लोग कोर्ट में हाजिर नही हो रहे थे।कोर्ट ने सभी आरोपियों के विरुद्ध वारन्ट जारी कर दिया।पुलिस ने ग्राम मंझन पुरिया मजरे भैंसौली के किल्लर, राम नेवल,राम केवल पुत्र गण बहरैची तथा ग्राम नेवाजपुर के जगन पुत्र स्व0 राम भरोसे को गिरफ्तार कर लिया।

खो खो में यस विद्या मंदिर का दोनों वर्गों पर कब्जा

अयोध्या।क्षेत्र के सरेठी पंडित पुरवा के पास 33 केवीए दर्शन नगर से रसूलाबाद विद्युत उपकेंद्र को जाने वाली लाइन के चार पोल के तार बुधवार भोर में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर टूट गए। जिसके कारण इलाके के करीब 125 मजरों की बिजली आपूर्ति सुबह पांच बजे से ठप हो गई।  आपूर्ति ठप होने से प्रभावित गांवों के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सिंचाई समेत घरेलू कार्य आदि बाधित हो गए हैं। बताया जाता है कि विद्युत उपकेंद्र के तीन फीडर नरायनपुर, कुम्हिया, रसूलाबाद से जुड़े गांवों की बिजली आपूर्ति बंद हो गई है। अभी तक आपूर्ति सुचारू नहीं हो पाई है।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

तार टूटने से कई फीडरो की 12 घंटे विजली गुल

पूरा बाजार में जीसटी टीम ने छापा मारा

एक माह से 15 वर्ष तक के बच्चे महिला जिला अस्पताल के पीआईसीयू वार्ड में होंगे भरती

फैजाबाद से लखनऊ हाईवे पर मखावापुर गांव व शहलाल ओवर ब्रिज के पास अज्ञात वाहन की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई है