आर्य समाज के प्रधान सुभाष चन्द्र आर्य ने गोष्ठी में कहा कि स्वामी दयानंद ने आर्य समाज स्थापना कर वेद पथ से सच्चा मार्ग दर्शन देकर समाज पर बड़ा उपकार किया है। मंत्री शतींद्र प्रकाश शास्त्री ने कहा कि दयानन्द सरस्वती ने समाज में व्याप्त कुरीतियों,अंधकार को समाप्त कर वेद पढ़ने का अधिकार सबको दिलाया ,स्त्री को यथोचित सम्मान दिलाकर छुआ छूत समाप्त कराया जीवन के अंतिम क्षणों तक धर्म को ध्वजा को झुकने नही दिया पाखंडियों से लड़ते हुए अपने प्राणों का आज ही के दिन उत्सर्ग कर दिया । आर्य समाज मंदिर में स्वामी जी को नमन कर उनके द्वारा रचित ग्रंथ सत्यार्थ प्रकाश को महान बताया।शारदीय नव सस्येष्टि दीपावली पर विशेष मंत्रो से आहुति देकर लोक कल्याण की कामना की गई।

रुदौली।आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानंद सरस्वती के निर्वाण दिवस पर वैदिक यज्ञ ,भजन विचार गोष्ठी आयोजन आर्य समाज मंदिर में किया गया। आर्य समाज के प्रधान सुभाष चन्द्र आर्य ने गोष्ठी में कहा कि स्वामी दयानंद ने आर्य समाज स्थापना कर वेद पथ से सच्चा मार्ग दर्शन देकर समाज पर बड़ा उपकार किया है। मंत्री शतींद्र प्रकाश शास्त्री ने कहा कि दयानन्द सरस्वती ने समाज में व्याप्त कुरीतियों,अंधकार को समाप्त कर वेद पढ़ने का अधिकार सबको दिलाया ,स्त्री को यथोचित सम्मान दिलाकर छुआ छूत समाप्त कराया जीवन के अंतिम क्षणों तक धर्म को ध्वजा को झुकने नही दिया पाखंडियों से लड़ते हुए अपने प्राणों का आज ही के दिन उत्सर्ग कर दिया । आर्य समाज मंदिर में स्वामी जी को नमन कर उनके द्वारा रचित ग्रंथ सत्यार्थ प्रकाश को महान बताया।शारदीय नव सस्येष्टि दीपावली पर विशेष मंत्रो से आहुति देकर लोक कल्याण की कामना की गई।आर्य औषधि केंद्र कटरा में ऋषि निर्वाण दिवस पर विचार गोष्ठी में स्वामी दयानंद के सद मार्गो पर चलने का आह्वान किया गया।इस मौके पर राज कुमार गुप्त, प्रेम हरि आर्य,बृजेश धवन, तिलक राम ,शचींद्र प्रकाश , लाल जी आर्य ,मणिकांत आर्य,शशांक आर्य,सलिल प्रकाश,आत्म प्रकाश रमेश विश्व कर्मा,बृजेश धवन,हरि शंकर , कृष्णा नंद गुप्त, सुधीर मेहरोत्रा,पंकज गुप्ता, प्रवीण कुमार,यशोवर्त ,सुशांत रहे।

अयोध्या जनपद की मिल्कीपुर में दीप जलाकर दीपावली का पर्व मनाया गया वहीं लोगों ने दुकानों से आतिशबाजी वह घरेलू सामानों की खरीदारी की लोगों में हरसोलश का मामला दुकानदारों ने भी जमकर दुकानदारी की और शाम होते ही अपने घरों में आतिशबाजी कर धूमधाम से त्योहार को मनाया

भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार अभिनेता प्रदीप पांडे दिवाली पर अयोध्या पहुंचे उन्होंने संत महंत से मुलाकात की और उन्होंने कहा कि अयोध्या में कई वर्षों से फिल्म बना रहा हूं जो की बहुत ही गौरव की बात है उन्होंने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या में विकास की गति की रफ्तार तेजी से बढ़ेगी

सहादतगंज हनुमानगढ़ी  के बुजुर्ग साधु की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। बुजुर्ग साधु को पांच दिन पूर्व मंदिर परिसर में अचानक गिर पड़ने के चलते गंभीर रूप से चोट लग गई थी और उसको उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।  बताया गया कि मूल रूप से बिहार प्रांत के जनपद मुजफ्फरपुर के थाना गयाघाट स्थित गांव बरुआई का निवासी 60 वर्षीय चंद्रमोहन सिंह पुत्र स्व महेश्वर सिंह यहां कैंट थाना क्षेत्र में रामपथ किनारे स्थित सहादतगंज हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर में रहता था और पूजा पाठ तथा भजन कीर्तन करता था।

गोरखपुर लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को लखनऊ की ओर जा रही एक बस के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। जिसके चलते पीछे चल रही डीसीएम आगे चल रहे बस के पीछे जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार हुई कि डीसीएम का अगला हिस्सा काफी क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की खबर पर इलाकाई पुलिस ने गंभीर घायल डीसीएम चालक को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया तो अस्पताल पहुंचने पर डाक्टर ने चालक को मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि जिले के ही रौनाही थाना क्षेत्र के गांव पिलखावां निवासी 26 वर्षीय दिलीप कुमार पुत्र ठाकुर प्रसाद डीसीएम चलाता है।

रामनगरी अयोध्या में दिपावली की पूर्व संख्या पर एक बार फिर से नया रिकार्ड बना है। इस बार फिर से अयोध्या ने अपना पिछला रिकार्ड़ तोड़ दिया है। इस बार पिछली बार का रिकार्ड तोड़ने के लिए 21 लाख दीपक जलाकर विश्व रिकार्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया था जिसे स्वयंसेवकों ने तोड़ दिया और रिकार्ड 22 लाख 23 हजार दीप जला दिए। मां सरयू के घाटों पर 24,67,000 दिए लगाए गए थे जिसे 25000 स्वयंसेवकों ने जलाया।  बता दें कि आज दोपहर 2 बजे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल अयोध्या पहुंच गए, जिसके बाद उन्होंने भगवान राम का स्वागत किया और माता सीता के साथ रामजी की आरती उतारी। इस कार्यक्रम में 50 से अधिक देशों के उच्चायुक्त, राजदूत मौजूद रहे। सीएम योगी के साथ डिप्टी सीएम केशव मौर्य, ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे। 

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.