सरकार जनता के द्वार' कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत नरौली में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। ग्राम प्रधान बजरंगी यादव की अध्यक्षता में आयोजित चौपाल में मुख्य अतिथि विधायक रामचंद्र यादव रहे। चौपाल में ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई।

रुदौली शासन की ग्राम पंचायतों में सफाई कर्मियों की आनलाइन हाजिरी अभी शुरू नही हो सकी है। विकास खंड 89 ग्राम के 118 सफाई कर्मचारियों की मैनुअल हाजिरी की व्यवस्था लागू है।

Transcript Unavailable.

उत्तरप्रदेश पावर कॉरपोरेशन के निर्देश पर 18 नवंबर शनिवार क़ो नगर पंचायत गोसाईगंज में एक मेगा कैंप लगाया जाएगा।कैंप में एक मुस्त समाधान योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों को दिलाया जाएगा।

विकासखंड क्षेत्र के चांदपुर में आयोजित की जा रही नवदिवसीय संगीत मयी श्रीमद् देवी भागवत कथा में तीसरे दिन बृहस्पतिवार की शाम कथा में कथा व्यास आचार्य घनश्याम दास जी महाराज ने देवी जी की महिमा का वर्णन किया। बताया कि आदि शक्ति के प्रभाव से ही सृष्टि संभव है।

अधिवक्ता संघ मिल्कीपुर का वार्षिक चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। संगठन के महत्वपूर्ण अध्यक्ष पद पर दिनेश कांत यादव दो मतों से निर्वाचित हुए हैं। जबकि संगठन के महामंत्री पद पर गंगा प्रसाद द्विवेदी चुने गए हैं।

Transcript Unavailable.

अयोध्या जिले के करीब साठ माध्यमिक विद्यालयों में तैनात 160 तदर्थ शिक्षक माध्यमिक शिक्षा निदेशक द्वारा जारी सेवा समाप्ति आदेश की चपेट में आए हैं। आदेश के बाद 18 माह से वेतन विहीन इन तदर्थ शिक्षकों का जीवन पूरी तरह से अंधकारमय हो गया है। एक ओर जहां प्रभावित तदर्थ शिक्षकों के परिवारों में गम का माहौल है, वहीं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की ओर से प्रभावितों के अधिकार दिलाने के लिए हुंकार भरी गई है। शुक्रवार को यहां उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई ने माध्यमिक शिक्षा निदेशक द्वारा जारी तदर्थ शिक्षकों की सेवा समाप्ति की घोषणा को एक तुगलकी फरमान बताया है।

रामपथ के तीनों फेजों का कार्य दिसंबर तक पूरा करें और ये कैसे करेंगे इसकी कार्य योजना बनाकर प्रस्तुत करें। ये निर्देश गुरुवार को मंडलायुक्त गौरव दयाल ने गुरुवार को लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिए।