Transcript Unavailable.
कुमारगंज [अयोध्या] जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने जिले की सीमा स्थित सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय अस्पताल कुमारगंज का औचक निरीक्षण किया। जहां उन्होंने अस्पताल की ओपीडी का निरीक्षण कर मरीजों से अस्पताल की ओर से मिल रहे उपचार के संबंध में जानकारी ली। इसके साथ ही चिकित्सकों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संजय जैन, एसडीएम राजीव रतन सिंह, क्षेत्राधिकारी आशीष निगम, प्रभारी निरीक्षक कुमारगंज संजीव सिंह के साथ 100 शैय्या अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने ओपीडी में सबसे पहले पर्चा काउंटर पर मरीजों की संख्या को लेकर जानकारी ली।
पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री अरविंद सिंह पटेल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और नगर पालिका परिषद रुदौली का निरीक्षण किया। सीएचसी के निरीक्षण में मिली खामियां से नाराज दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री ने डॉक्टरों को कड़ी फटकार लगायी।
भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष रवि शंकर पांडे ने रुदौली तहसील में क्षेत्र के किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया है और उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से सड़क वी रोजा गांव चीनी मिल में किसानों की गाने की समस्या सहित आज समस्या के समाधान के लिए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है।
शिक्षा क्षेत्र तारुन अंतर्गत शनिवार को न्याय पंचायत टिकरी में खेलकूद प्रतियोगिता कंपोजिट विद्यालय तारापुर में नोडल शिक्षक संकुल संतोष कुमार उपाध्याय एवं प्रधानाध्यापक अरुण कुमार वर्मा तथा जूनियर संघ के निवर्तमान अध्यक्ष नरेंद्र सिंह एवं प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक की उपस्थिति में झंडा रोहण एवं सरस्वती पूजन हुआ। उसके बाद खेल प्रारंभ किया गया।
विकासखंड की 225 आंगनबाड़ी केंद्रों में 11 केंद्रों के दरवाजे बंद है इनपर कार्यकत्री व सहायिका दोनो नही है जब कि 79 केंद्र कार्यकत्री विहीन है इनके पद रिक्त चल रहे है। इन सेंटरों को अक्टूबर माह में मिलने वाले पोषाहार को इस माह में आबंटन हुआ ताजा गरम एम डी एम बनवाकर देने की तैयारी हैं।
Transcript Unavailable.
प्रसिद्ध वेदमुनि ऋषि का आकस्मिक निधन
