Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
बीकापुर अयोध्या। समाजवादी पार्टी के संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की 84 वी जयंती के अवसर पर बुधवार को बीकापुर में चौरे बाजार सुल्तानपुर बॉर्डर से प्रयागराज हाईवे पर बीकापुर तहसील मुख्यालय तक आयोजित की गई 15 किलोमीटर परंपरागत साइकिल रेस में प्रतिभागियों ने एक बार फिर अपना दम दिखाया। साइकिल रेस को लेकर कोतवाली पुलिस द्वारा हाईवे पर वाहनों का आवागमन नियंत्रित किया गया था और सुरक्षा व्यवस्था में लगी रही। कार्यक्रम की संयोजक सपा नेत्री रोली यादव ने पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव की उपस्थिति में चौरे बाजार बॉर्डर से हरी झंडी दिखाकर साइकिल रेस को रवाना किया। बीकापुर तहसील मुख्यालय के सामने संपन्न हुई साइकिल रेस में प्रथम स्थान कुलदीप यादव निवासी सहादतगंज अयोध्या, द्वितीय स्थान विशाल चौरसिया निवासी अहिरन सुबश मिल्कीपुर, तृतीय स्थान शिवम मौर्य निवासी चांदपुर अयोध्या, चौथा स्थान मुन्ना यादव बरहू खाता बीकापुर, तथा पांचवा स्थान जुगल किशोर मिश्रा निवासी सतना रामपुर भगन बीकापुर का रहा। साइकिल रेस के बाद तहसील परिसर के शहीद स्मारक पर पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। आयोजक समिति द्वारा प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए। साइकिल रेस में प्रथम स्थान पर आए कुलदीप यादव को साइकिल, द्वितीय स्थान पर रहे विशाल चौरसिया को कलाई घड़ी, तृतीय स्थान पर रहे शिवम मौर्य को अनाज रखने की बखारी, तथा चौथे और पांचवें स्थान पर रहे प्रतिभागियों को भी सांत्वना पुरस्कार के रूप में नगद धन राशि दी गई। एक अन्य प्रतिभागी अतुल निषाद द्वारा गैर युक्त साइकिल से रेस प्रतियोगिता में भाग लेने के चलते प्रथम स्थान आने के बावजूद विवाद हो जाने पर अतुल निषाद को भी छठा पारितोषिक पुरस्कार दिया गया। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सपा के स्थानीय विधायक अभय सिंह, एवं नेता हाजी फिरोज खान गब्बर द्वारा प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक दिवंगत परशुराम यादव की पत्नी संतोष यादव तथा संचालन पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय यादव ने किया। साइकिल रेस प्रतियोगिता में करीब एक दर्जन प्रतिभागियों ने करीब 15 किलोमीटर लंबी साइकिल रेस में प्रतिभाग किया।
बीकापुर अयोध्या। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत बुधवार को मनाए जा रहे आवास दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत कल्याणपुर चकडुहिया में उत्सव जैसा माहौल दिखाई दिया। ब्लॉक प्रमुख दिनेश वर्मा तथा खंड विकास अधिकारी गौरीशा श्रीवास्तव द्वारा गांव में जाकर आवास योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को आवास का फीता काटकर और चाभी देकर गृह प्रवेश करवाया गया। वहीं दूसरी तरफ पंचायत भवन पर चाभी वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के अपना आवास का निर्माण पूर्ण कर चुके करीब 45 लाभार्थियों को आवास की चाभी सौपी गई एवं सहजन का पौधा भेंट किया गया। कार्यक्रम में कंपोजिट परिषदीय विद्यालय कुढा की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत, सरस्वती वंदना, सांस्कृतिक एवं देशभक्ति के कार्यक्रम प्रस्तुत कर माहौल को उत्सव मय बनाया गया। खंड विकास अधिकारी और ब्लॉक प्रमुख द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति में हिस्सा लेने वाली छात्राओं को नगद पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया गया। चाभी वितरण कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान मोहम्मद नफीस द्वारा की गई। तथा संचालन सहायक विकास अधिकारी आईएसबी बद्रीनाथ पांडे द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सहायक विकास अधिकारी अवनीश शुक्ला, पंचायत सचिव गण शुभम शुक्ला एवं धनंजय मौर्य प्रधान मोहम्मद नफीस, सुनील कुमार, अजय तिवारी पंचायत सहायक, रोजगार सेवक सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे। खंड विकास अधिकारी गौरीशा श्रीवास्तव ने बताया कि विकासखंड बीकापुर में रिकॉर्ड आवंटन 1005 मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री आवास आवंटित हुआ है। जो जनपद के सभी विकास खडो से अधिक है। उन्होंने प्रत्येक लाभार्थी को आवास की चाबी तथा सहजन का एक पौधा उपहार स्वरूप प्रदान किया।
मिल्कीपुर, अयोध्या। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से विद्यालयों में नामांकित छात्र-छात्राओं के आधार कार्ड बनाए जाने हेतु खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय मिल्कीपुर में स्थापित केंद्र पर सन्नाटा पसरा हुआ है। केंद्र के प्रवेश द्वार पर मशीन खराब होने का बोर्ड चश्पा कर दिया गया है जिसके चलते अपने पाल्यों का आधार कार्ड बनवाने हेतु पहुंच रहे अभिभावक वैरंग निराश होकर अपने घरों को वापस लौटने को मजबूर हैं। बता दें कि परिषदीय विद्यालयों में नामांकित छात्र-छात्राओं का आधार कार्ड बनाए जाने हेतु विभाग की ओर से आधार कार्ड केंद्र बीईओ कार्यालय मिल्कीपुर इनायत नगर में स्थापित भी किया गया है। आधार कार्ड बनाए जाने हेतु ऑपरेटर की भी व्यवस्था है। किंतु विगत पखवारे भर से आधार कार्ड बनाए जाने का काम पूरी तरह से ठप हो गया है। आधार कार्ड केंद्र भवन के दरवाजे पर मशीन खराबी की नोटिस चश्पा कर दी गई है किंतु विभाग की ओर से अभी तक कथित रूप से उक्त खराब पड़ी मशीन को ठीक कराई जाने की दिशा में कोई सार्थक पहल नहीं हो सकी है।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
