Transcript Unavailable.
अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मण घाट बकसरिया टोला में शुक्रवार सुबह विधुत शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। पुलिस और अग्निशमन की गाड़ियों ने एक घंटे के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। आग से करीब दो लाख का नुकसान का अनुमान है।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
सीएम योगी शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। यहां सबसे पहले सीएम योगी ने 3401 आंगनबाड़ी केंद्रों पर चलाई जाने वाली हाट कुक्ड योजना की शुरुआत की। इसके साथ ही सीएम ने 403 करोड़ की लागत से 35 जिलों के 3401आंगनबाड़ी केंद्रों का शिलान्यास भी किया।
‘गावो विश्वस्त मातर:’ अर्थात गाय ही विश्व की माता है, भारत की तो यह आत्मा ही है। गऊ पालन से परिवार सुखी संपन्न होगा। गो सेवा करने वाला मनुष्य हर संकट से मुक्त रहता है। इसलिए गोवंश का संरक्षण संवर्द्धन हर हाल में होना चाहिए। यह बातें श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने सोमवार को कारसेवकपुरम में आयोजित गौ पूजन के दौरान कही।
फैजाबाद मंडी में सब्जी का भाव कुछ इस प्रकार से है
फैजाबाद मंडी में फल का भाव इस प्रकार से है
अयोध्या मोबाइल वाणी पर जाने फैजाबाद मंडी में फल का भाव
छह गांवों की तीस हजार की आबादी के लिए निर्मित कछौली से कमरिहा घाट तारडीह मार्ग बदहाल है। जगह-जगह सड़क टूट कर गिट्टियां बिखर गई हैं। सड़क गढ़ों में तब्दील हो गई है, जिस पर अब पैदल तक चलने की स्थिति नहीं है। कछौली से तारडीह जाने वाली इसी सड़क पर धार्मिक स्थल कमरिहाघाट भी स्थित है। जिस पर प्रतिवर्ष यम द्वितीय पर एक बड़ा मेला और दंगल का भी आयोजन होता है, जिसमें प्रदेश के कई जिलों के पहलवान दंगल में भाग लेते हैं। कछौली से कमरिहाघाट घाट होते हुए तारडीह को जाने वाले इस सड़क की हालत अत्यंत खराब है। आए दिन बाइक सवार गिर कर चोटिल हो रहे हैं। तारडीह के पूर्व प्रधान साधूराम, रामसूरत यादव, राधेश्याम यादव पहलवान कहते हैं कि कछौली से कमरिहाघाट होते हुए तारडीह रामनगर चौराहे तक जाने वाले मार्ग की लंबाई करीब 5 किलोमीटर है।
