बीकापुर अयोध्या। कोतवाली क्षेत्र के दराबगंज कस्बे में बुधवार रात किराना के गोदाम में विद्युत शार्ट सर्किट से लगी आग से लाखों रुपयों का किराना दुकान का सामान जल गया। बताया गया कि दराबगंज निवासी किराना व्यवसायी राजेंद्र साहू द्वारा काफी समय से किराना की दुकान संचालित की जा रही है। दुकान के सामने सड़क की दूसरी तरफ उनके द्वारा गोदाम बनाया गया है। आग लगने से गोदाम में रखा रिफाइंड, सरसों का तेल, मसाला, बिस्कुट सहित किराना का तमाम सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलने के बाद बीकापुर फायर दस्ते के कर्मी भी मौके पर पहुंचे तथा ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाया। पीड़ित दुकानदार राजेंद्र साहू ने बताया कि आग लगने से करीब 3 लाख रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है।

नाक के लिए फायदेमंद हींग...

बच्चों के पेट दर्द में राहत दिलाए हींग...

बच्चों के अतिसार में लाभकारी है हींग...

बच्चों के चुन्या रोग में फायदेमंद है हींग...

बहरेपन में लाभदायक है हींग...

कान के दर्द और बहरेपन में लाभदायक है हींग...

कान के दर्द में राहत दिलाए हींग...

कान के रोग में फायदेमंद हींग...

एसिडिटी की समस्या में फायदेमंद हींग...